फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

कार हटाने को लेकर विवाद, दो लोगों ने दंपती को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर। माडल कॉलोनी में गली में खड़ी कार को हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान कार सवार दो व्यक्ति ने दंपती को पीटा दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पत्नी के सिर के बाल पकड़कर नोंच लिए, जबकि उसके पति के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात कार सवार व्यक्तियों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल कॉलोनी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसकी कार गली में उसके घर के बाहर खड़ी थी। रविवार सुबह गली में उसकी कार के पीछे से एक कार से सवार होकर दो व्यक्ति आये। उन्होंने उसे गली से कार हटाने के लिए कहा। उसने उनको कहा कि घर से चाबी लेकर आता हूं। अभी कार हटा देता हूं। आरोप है कि इससे पहले आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उससे मारपीट करने लगे। झगड़े का शोर सुनकर उसकी पत्नी मोनिका घर से बाहर आई और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने लगी। आरोप है कि इन दोनों व्यक्तियों ने उसकी पत्नी के सिर के बाल पकड़ कर खींचे। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल अमित का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed