फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

झाड़ियों में मिला था शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
छछरौली रोड पर मानकपुर स्थित असाम प्लाईवुड के पास छह अप्रैल की सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में मिले युवक की हत्या हुई थी। यह आरोप मृतक आनंद कुमार के परिजनों ने शव की शिनाख्त करने के बाद लगाये। मृतक आनंद यूपी के लखीमपुर का रहने वाला था और भूखड़ी स्थित ईंट भट्टे पर चनेटी निवासी ठेकेदार रमेश की ट्रैक्टर ट्रॉली पर काम करता था। वीरवार को परिजन लखीमपुर से यहां पहुंचे और रमेश पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाये। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी रमेश के खिलाफ हत्या व शव को खुदबुर्द करने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के गांव दलनगर निवासी राज ने बताया कि उसका साढ़ू लखीमपुर जिले के गांव विचित्र नगर निवासी रामबदन का लड़का आनंद कुमार (23) करीब तीन चार साल से चनेटी निवासी रमेश कुमार की ट्रैक्टर ट्रॉली पर लेबर का काम करता था। तीन अप्रैल को उसने अपने मोबाइल से आनंद के नंबर पर फोन किया तो फोन रमेश की लड़की ने उठाया। उसने बताया कि आनंद उनके पास से दो हजार रुपये लेकर अपने घर चला गया है और मोबाइल यही पर छोड़ गया है। चार अप्रैल की सुबह उन्होंने फिर उसे फोन किया तब भी रमेश की लड़की ने फोन उठाकर उन्हें बताया कि उसके पिता आनंद की तलाश करने गये है। लेकिन इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। सात अप्रैल को उन्होंने रमेश के मोबाइल पर फोन किया तो रमेश ने उन्हें कुछ भी बताने से मना कर दिया और कहा कि तुम पूछने वाले कौन होते है। इसी दौरान थाना सदर जगाधरी के एरिया में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने की सूचना मिली। उन्होंने आंनद के साथी गांव बचीतरनगर निवासी बृजेश को थाना सदर जगाधरी में जाकर आंनद के बारे पता करने को कहा। बृजेश आठ अप्रैल को थाना सदर जगाधरी पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव की शिनाख्त की। शव की पहचान होने पर परिजनों ने ट्रैक्टर ट्रॉली ठेकेदार रमेश कुमार पर आनंद कुमार के सिर में चोट मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने रमेश ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक आनंद कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपी रमेश के खिलाफ हत्या व शव को खुदबुर्द करने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलदेव सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed