फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

एक सप्ताह पहले खुली ज्वेलर की दुकान से तीन महिलाएं डेढ़ लाख के गहने लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime
एक सप्ताह पहले खोली गई ज्वेलर की दुकान से तीन महिलाओं ने आभूषण देखने के बहाने डेढ़ लाख रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गई। महिलाओं द्वारा की गई चोरी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बिलासपुर निवासी राहुल बेहरा ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व मुख्य बाजार में रॉयल ज्वेलर्स के नाम से काम शुरू किया। बुधवार दोपहर 12:40 बजे पर तीन महिलाएं दुकान पर आई। दुकान पर उसका भाई भानुश कुमार मौजूद था। तीनों महिलाओं ने सबसे पहले नाक की नथली दिखाने को कहा। इसके बाद महिलाओं ने टॉप्स, कानों की बालियां, पेंडल व नोज पिन दिखाने को कहा। नोज पिन देखते हुए तीनों महिलाओं में से एक महिला ने अचानक दोबारा टाप्स दिखाने की मांग की। इसके पश्चात तीनों महिलाएं नोज पिन लेकर चली गई। करीब 15 मिनट बाद वह दुकान पर पहुंचा तो अपने भाई से उक्त महिलाओं के बारे में पूछा कि महिलाओं ने कौन से गहने देखे थे। भाई भानुश कुमार ने जब गहनों के डिब्बों की जांच की तो पता चला कि महिलाएं डिब्बों में रखे 25 ग्राम के सोने के गहनों के पैकेट उठा ले गई हैं। उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो तीनों महिलाएं गहने उठाती हुई दिख रही हैं। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed