फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime, police

पार्टी के बाद बिल देने के नाम पर हुआ था झगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
crime, police
शहर की मॉडल कॉलोनी के महाराणा प्रताप पार्क में दोस्तों ने अपने ही दोस्त वरूण ओबरॉय की उसके जन्मदिन पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। चीख सुनकर पहुंचे वरुण के चचेरे भाई ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चचेरे भाई की शिकायत पर मृतक के चार दोस्तों पर हत्या के आरोप में केस दर्जकर तीन को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई मुंडा माजरा के संजय ओबरॉय ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को उनकी दुकान पर वरुण के दोस्त चौधरी कॉलोनी निवासी रविजीत सिंह, पुराना हमीदा निवासी कमलजीत सिंह, राहुल व वासू सचदेवा आए। उसके दोस्त उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए कहने लगे। इसके बाद यहां से वे पार्टी के लिए चले गए। पार्टी मनाने के कुछ देर बाद वरुण वापस दुकान पर आ गया। इसके कुछ देर बाद उसके दोस्त फिर से वहां आ गए। वे वरुण को फिर अपने साथ ले गए। आरोपी वरुण को उनके टैंट हाउस से कुछ दूरी पर महाराणा प्रताप पार्क के पास लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद उनमें बहस हो गई। इसके बाद आरोपी वरुण से मारपीट करने लगे। मारपीट की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसने देखा कि वासू के हाथ में चाकू था। उसके देखते ही देखते वासू ने वरुण के पेट में चाकू घोंप दिया। दूसरा चाकू का वार छाती में किया। आरोप है कि इस दौरान रविजीत, कमलजीत व राहुल भी उसके साथ हाथापाई व मारपीट कर रहे थे। लोगों के मौके पर एकत्रित होता देख वासू हाथ में चाकू लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हत्या का वास्तविक कारण जानने में जुटी पुलिस
सिटी एसएचओ कंवलजीत सिंह के अनुसार प्राथमिक जांच में हत्या का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है। मृतक वरूण ओबरॉय ने जन्मदिन की पार्टी के लिए 500 रुपये दिए थे। इस दौरान सभी दोस्तों ने कुछ ड्रिंक की व कुछ खाया पिया। पार्टी पर लगभग 550 रुपये खर्च आया। लेकिन वरूण 50 रुपये दिए बिना ही वहां से आ गया। इसके बाद 50 रुपये वासू ने दिए। लेकिन 50 रुपये हत्या का कारण नहीं हो सकता। हत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मृतक परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता की वर्ष 2006 में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ज्योति पैलेस के बाहर हुई थी गाली गलौच
पुलिस की अब तक की जांच में यही सामने आया है कि उनके बीच पार्टी के बाद बिल देने के नाम पर झगड़ा हुआ था। बिल 50 रुपये अधिक बना था। इस बात को लेकर ही उनमें विवाद हुआ। पहले ज्योति पैलेस के बाहर वासू व वरूण के बीच गाली गलौज हुई। इसके बाद अन्य दोस्तों ने बीच बचाव कर दिया और वह वापस आ गए। वरूण अपनी टैंट की दुकान पर पहुंच गया। उसे वासू ने दोबारा कॉल कर बुलाया। उस समय उसके साथ अन्य दोस्त भी थे। हत्या में चारों दोस्त शामिल थे या केवल वासू ने हत्या की। इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed