फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime, police, wife, teen talaq

पत्नी को तीन तलाक बोलने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime, police, wife, teen talaq
साढौरा थाने में पंचायत के बीच पत्नी को तीन तलाक बोलने के आरोपी कमलदीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सुघमाजरी निवासी महिला ने एसपी को शिकायत दी थी कि उसकी शादी साल 2016 में कमलदीन के साथ हुई थी। तब उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था। उसे शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों की डिमांड थी वह अपने मायके से बाइक व 50 हजार रुपए लेकर आए। जब उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसे यातनाएं देनी शुरू कर दी। उसे भूखा प्यासा रखा जाता था। उसका पति उसे कोई खर्च नहीं देता। उसका ससुर और ननदोई उस पर गलत नजर रखते हैं। उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। अगर वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट भी की जाती है। जब वह अपने पति को यह बात बताती है तो वह भी उसकी बात नहीं सुनता। उसके मायके वालों ने ससुरालियों की डिमांड पूरी करने के लिए 20 हजार रुपए दे भी दिए थे। लेकिन वे और पैसे मांग रहे थे। एक बार उसका पति कहीं पर बिना बताए चला गया। ससुराल वालों ने उसी पर आरोप लगा दिए कि उसे अपने पति को या तो कहीं पर छिपाया हुआ है या फिर उसे मार दिया है। जबकि ससुराल वालों ने ही उसे छिपाया था। शिकायत में महिला ने बताया कि 24 सितंबर को उसके ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। किसी तरह वह उनके चुंगल से निकल कर भागी। उसने अपने मायके वालों को यह बात बताई। मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। साढौरा थाने में शिकायत दी। वहां पर दो दिन का समय लिया गया। 27 को मौजिज लोगों की पंचायत थाने में हुई। आरोप है कि जब थाने में पंचायत चल रही थी तो उसके पति ने पुलिस वालों की मौजूदगी में उसे तलाक-तलाक-तलाक कह दिया। 28 सितंबर को बुडिय़ा पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed