{"_id":"5dcb115f8ebc3e5af44c9cbe","slug":"crime-police-friend-murder-yamuna-nagar-news-knl11484071","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यारोपी का नहीं लगा सुराग, तीन दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यारोपी का नहीं लगा सुराग, तीन दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन
जन्मदिन पर चाकू घोंपकर दोस्त की हत्या करने का मुख्यारोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है। जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी। वहीं मुख्यारोपी वासु सचदेवा की तलाश में थाना शहर पुलिस सहित सीआईए-वन, सीआईए-टू व डिटेक्टिव स्टाफ दबिश दे रही है। इस दौरान पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन हत्यारोपी वासु का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। दूसरी तरफ वासु का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ है। जिससे पुलिस ने ट्रैकिंग पर लगा दिया है, ताकि मोबाइल फोन ऑन होते ही उसकी लोकेशन का पता चल पाए।
छोटे मॉडल टाउन निवासी वरुण ओबरॉय उर्फ वासु की हत्या का मुख्यारोपी वासु सचदेवा का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई है। वासु को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए-वन, सीआईए-टू सहित डिटेक्टिव स्टाफ ने उसके घर सहित नजदीकी रिश्तेदारों के घर पर भी छापामारी की। लेकिन वासु नहीं मिला। वासु का मोबाइल वारदात के बाद से ही स्विच ऑफ है। जिसे पुलिस ने टॉप सर्विलांस पर रखा है। लेकिन मोबाइल ऑन न होने के कारण उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। जबकि इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए वारदात की रात वासु के साथ रहे चौधरी कॉलोनी निवासी रविजीत सिंह, पुराना हमीदा निवासी कमलजीत सिंह, राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों पर हत्या में साथ देने का केस दर्ज किया है। तीनों को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर ही है। तीनों ने अभी तक हत्या की वजह पार्टी में रुपये का विवाद ही बताया है। तीनों हत्या के बाद फरार हो गए थे, लेकिन बाद में वरुण के पास अस्पताल में पहुंच गए थे। जहां तीनों ने वासु द्वारा वरुण को चाकू मारने की बात कही थी।
वर्जन
पुलिस ने वारदात की रात को वासु के साथ रहे तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अभी तक पार्टी में खर्च रुपये को लेकर विवाद को हत्या की वजह बताया है। तीनों वासु द्वारा वरुण को चाकू मारने की बात कह रहे हैं। कल आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वासु की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कंवलजीत सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।