फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   court case-ymn

दहेज प्रताडना के दोषी वकील व उसकी मां को दो साल कैद

Wed, 03 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Wed, 03 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता के साथ मारपीट करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के दोषी करनाल के सेक्टर-14 निवासी वकील राजन गुप्ता (पीड़िता का पति ) व उसकी मां कृष्णा (पीड़िता की सास) को कोर्ट ने दो साल कैद तथा 2500-2500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश डॉ. नरेश सिंहल की कोर्ट ने सुनाया है। ध्यान रहे कि उपरोक्त मामला हाई कोर्ट के आदेश पर करनाल कोर्ट से ट्रांसफर होकर स्थानीय कोर्ट में आया था। कोर्ट में करीब चार साल चली सुनवाई के दौरान दर्जन भर लोगों की गवाही हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत कोर्ट ने 30 जनवरी को उपरोक्त फैसला सुनाया।
विज्ञापन


करनाल के सेक्टर 13 निवासी रजनी ने 20 सितंबर 2011 को करनाल पुलिस को शिकायत दी थी कि 12 सितंबर 2010 को उसकी शादी शहर के एक होटल में सेक्टर 14 निवासी राजन गुप्ता से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। पीड़िता का आरोप था कि शादी के कुछ समय बाद उसके पति राजन व सास कृष्णा ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही सास ने उसके घरेलू काम में कमी निकाली शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में रजनी ने कहा कि अक्टूबर में पति ने उससे दो लाख रुपए की मांग की। जिसे वह पूरा नहीं कर पाई। पति व सास द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की बात को उसने अपने परिजनों को बताया। जिसके उपरांत उसकी मां ने उसके ससुरालियों को समझाया। जिसके उपरांत वे कुछ दिनों तक ठीक रहे। पीड़िता के मुताबिक उसकी मां ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों को एक लाख रुपये भी दिए। इसके बाद भी उसके ससुराल पक्ष के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पीड़िता के मुताबिक उसके पति व सास ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। करनाल पुलिस ने उपरोक्त दोनों के खिलाफ दहेज प्रताडना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट की दूसरी पत्नी थी रजनी
शिकायकर्ता के मुताबिक वह एडवोकेट राजन गुप्ता की दूसरी पत्नी थी। पति व सास द्वारा जब उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, तो उसने उनका विरोध किया। पीड़िता के मुताबिक उसे घर में डरा धमका कर रखा जाता था। साथ ही उसे बड़े रसूखदार लोगों से जानकारी होने की बात कहकर शिकायत न करने का दबाव भी बनाया जाता था।


करनाल से ट्रांसफर होकर जगाधरी आया था केस

सरकारी वकील बलजीत सिंह के मुताबिक करनाल के एडवोकेट राजन गुप्ता से संबंधित केस करनाल कोर्ट से ट्रांसफर होकर जगाधरी कोर्ट में आया था। एडवोकेट राजन गुप्ता में हाई कोर्ट में अर्जी दी थी कि उसे करनाल कोर्ट में इंसाफ नहीं मिल सकता। इसलिए उसके केस को ट्रांसफर कर दिया जाए। सरकारी वकील के मुताबिक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश डॉ. नरेश कुमार सिंहल की कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए करनाल के सेक्टर 14 निवासी एडवोकेट राजन गुप्ता व उसकी मां कृष्णा को भादंसं की धारा 498 ए के तहत दोषी करार देते हुए दो साल कैद तथा 2000-2000 रुपये जुर्माने की सजा सुना दी तथा भादंसं की धारा 323 में तीन माह की सजा तथा 500-500 रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed