फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple dispute over porn video, case filed against admin

अश्लील वीडियो पर दंपती में हुआ विवाद एडमिन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Couple dispute over porn video, case filed against admin
यमुनानगर। ग्रुप में अश्लील वीडियो देखकर दंपती के बीच विवाद हो गया। व्यक्ति ने जब ग्रुप एडमिन से अश्लील वीडियो डालने का विरोध जताया तो उसने उससे गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी ग्रुप एडमिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्यूबवेल ऑपरेटर है। उसका मोबाइल अधिकतर घर पर रहता है। 25 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे उसका व्हाट्सएप ग्रुप में दो अश्लील वीडियो आई। ग्रुप का एडमिन गांव का ही गुलफाम है। आरोप है कि ग्रुप में यह वीडियो एडमिन गुलफाम ने ही मंगवाई है। आरोपी पहले भी ग्रुप में अश्लील वीडियो भेज चुका है।
विज्ञापन

उसने आरोपियों को ऐसी वीडियो ग्रुप में शेयर करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। घर पर मोबाइल होने पर यह वीडियो उसकी पत्नी ने भी देख लिया। इसके चलते उसका व उसकी पत्नी का झगड़ा हो गया। जब उसने इस बारे में एडमिन गुलफाम से बातचीत की तो उसने उससे गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बुड़िया थाना पुलिस ने आरोपी गुलफाम के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed