फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation employees will be punished for laxity in property verification

Yamuna Nagar News: संपत्ति सत्यापन में ढिलाई पर नपेंगे निगम कर्मचारी

Mon, 29 Apr 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Apr 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees will be punished for laxity in property verification
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डोर-टू-डोर व शिविरों के जरिए नगर निगम यमुनानगर जगाधरी क्षेत्र में संपत्तियों का ब्योरा सत्यापित करने काम चल रहा है। इस काम में लगे जो कर्मी रोज 25 से कम संपत्तियों का ब्योरा सत्यापित कर पा रहे हैं, उन्हें उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी जारी की गई है कि ऐसा न करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम यमुनानगर क्षेत्र में 210843 संपत्तियां हैं, जिनमें 58 हजार का ब्योरा सत्यापित हो चुका है। शत प्रतिशत संपत्तियों का ब्यौरा सत्यापित करने के लिए निगम कर्मी घर-घर जा रहे हैं। इनके अलावा नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्रों सहित वार्डाें में शिविर लगाकर भी यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने निगम कर्मियों को काम में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ शहरवासियों से भी अपील की कि उनके घर आ रहे निगम कर्मियों का संपत्ति ब्यौरे के सत्यापन कार्य में सहयोग करें। संपत्ति सत्यापन से संपत्ति मालिक का ही लाभ होगा। उन्हें भविष्य में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड 20 में ससौली स्थित सरकारी स्कूल में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 30 अप्रैल को वार्ड 21 के कांसापुर स्थित परशुराम भवन में और एक मई को 22 वार्ड के कन्हैया चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में संपत्ति धारकों की संपत्तियों को सत्यापित किया जाएगा। साथ ही त्रुटियां ठीक करने के लिए आपत्तियां दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed