फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona warriors received the honor

कोरोना योद्धाओं को मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
corona warriors received the honor
सम्मान में मिले प्रशस्ति पत्र दिखाते नगर निगम कर्मचारी व फायर कर्मी - फोटो : Yamuna Nagar
कोरोना महामारी के बीच प्रशंसनीय कार्य करने वाले इन कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वीरवार को नगर निगम कार्यालय के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 57 कोरोना योद्धाओं को आयुक्त धर्मवीर सिंह (आईएएस), सहायक हरजिंद्र छत्तवाल व सीएसआई अनिल नैन ने सम्मानित किया और कोरोना महामारी से शहर को बचाए रखने में योगदान देने पर उनका आभार जताया। इसमें आठ सफाई निरीक्षक, पांच फायर कर्मी, 23 सफाई दरोगा, सफाई कर्मचारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर व अन्य कर्मचारी शामिल है।
विज्ञापन

आयुक्त धर्मवीर सिंह (आईएएस) कोरोना के खिलाफ लड़ी जंग में सभी योद्धा नमन के पात्र हैं, क्योंकि सहयोग के बिना न तो इस युद्ध को जीता जा सकता है और न ही इस पर काबू पाया जा सकता है। अगर यह नगर निगम कर्मी आगे बढ़कर कोरोना के खिलाफ जंग न लड़ते तो आज स्थिति बहुत विकट और भयानक होती। निगम के इन कर्मचारियों का कोरोना के खिलाफ जंग में अहम योगदान रहा। इन्होंने धरातल पर रहकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी। सही मायने में हमारे असली कोरोना योद्धा निगम के ये सफाई योद्धा है। इनका हमें सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार, सफाई निरीक्षक (अनुबंधित) प्रदीप दहिया, सफाई निरीक्षक (अनुबंधित) बिट्टू सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक (अनुबंधित) सुमित बैंस, सहायक सफाई निरीक्षक (अनुबंधित) सचिन कांबोज, सहायक सफाई निरीक्षक (अनुबंधित) सतबीर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर (अनुबंधित) संजय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर (अनुबंधित) विजय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर (अनुबंधित) जतिन, विजय कुमार, आलोक, तृप्ता, फायर कर्मी बलकार, विरेंद्र, परमाल, अमित कुमार, विजय कुमार, सफाई दरोगा शशि, शुभम, धीरज, सुंदर पाल, विजय, लक्ष्मी चंद, सन्नी, रेहतू, रामबीर, सुमेर, नीरू, अनिल, बिरम, अशोक, संजय, प्रदीप, राजिंद्र, धर्मपाल, नरेश, राजन, राकेश, विक्रम, कूडा, दिनेश, विक्रम, मनदीप, विनोद, राकेश, सागर, निक्कू, रवि, विनोद, मोहन, मंजीत, जयपाल, सन्नी, रणबीर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed