{"_id":"62758a39345d2b6c9c044cf7","slug":"corona-rising-again-ten-new-cases-came-in-last-24-hours-14-active-yamuna-nagar-news-knl1073275113","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलिये....फिर बढ़ रहा कोरोना : पिछले 24 घंटे में आए दस नए केस, 14 सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलिये....फिर बढ़ रहा कोरोना : पिछले 24 घंटे में आए दस नए केस, 14 सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों को हल्के में लेना फिर से सेहत पर भारी पड़ सकता है। कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में एक साथ दस नए केस आ गए। इससे जिले में कोरोना के सक्रिय केस 14 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना के मरीज ठीक भी हो रहे हैं। फिर भी इस बावत लोगों को सावधानी बरतने और संभलने की आवश्यकता है।
कोरोना के सक्रिय 14 मरीजों में तीन अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 11 होम आइसोलेट हैं। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत है। यहां कुल आबादी में 52.10 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 30750 कोरोना केस हुए, जिनमें 30281 केस डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने लोगों से अपील की कि सरकार से जारी कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन का पालन करें। कोरोना के लगातार बढ़ते केस देख स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारी जिले के लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील करते दिख रहे हैं। बता दें कि 24 अप्रैल को कोरोना का एक भी सक्रिय केस नहीं था। पिछले 12 दिनों से नए और सक्रिय केस बढ़े हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना के मरीज ठीक भी हो रहे हैं। शुक्रवार को भी कोरोना के चार मरीज ठीक हुए, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। मौजूदा समय में जबकि स्कूल कॉलेज खुलने के साथ ही सार्वजनिक प्रतिष्ठान भी खुल गए हैं। इसके साथ ही लोगों के चेहरे से मास्क तो गायब हो ही गया है। दफ्तरों से सैनिटाइजर भी नजर नहीं आ रहा है। राजनीतिक और सास्कृतिक आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग का नियम लोग भूल चुके हैं। यह सब कुछ कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह माना जा रहा है।
337 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अभी तक कुल 626255 कोरोना के सेंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 590993 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 337 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। साथ ही वैक्सीनेशन का काम भी लगातार चल रहा है। कोविड-19 के कंट्रोल रूम व स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाइन नंबर-9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।
विज्ञापन
---------------------------------
इस तरह बढ़े केस :-
तारीख नए ठीक सक्रिय
24 अप्रैल 0 0 0
25 अप्रैल 1 0 1
26 अप्रैल 0 0 1
27 अप्रैल 1 0 2
28 अप्रैल 0 0 2
29 अप्रैल 1 0 3
30 अप्रैल 0 0 3
1 मई 1 1 3
2 मई 1 0 4
3 मई 1 0 5
4 मई 1 0 6
5 मई 2 0 8
6 मई 10 4 14