फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cooperation sought to make the district drug-free

Yamuna Nagar News: जिले को नशामुक्त बनाने के लिए मांगा सहयोग

Sat, 20 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cooperation sought to make the district drug-free
अतिथियों का स्वागत करते एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन के तत्वाधान में नशा मुक्ति, जागरूकता एवं निवारक देखभाल विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र डिमरी व जिला अटॉर्नी सहित अनेक अतिथियों ने शिरकत की। इस दौरान यमुनानगर जिले को नशामुक्त बनाने का आह्वान कर सभी से सहयोग मांगा गया।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रांत सिंह चौहान ने कहा कि यह पहल केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के लिए एक संघर्ष और संकल्प है। जब समाज शिक्षा, कानून और अध्यात्म इन तीन स्तंभों पर खड़ा होता है तभी वास्तविक परिवर्तन संभव होता है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन इस अभियान के साथ पूरी निष्ठा से खड़ी है। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र डिमरी ने नशे के खिलाफ राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (मेडिकल विंग) के इस कार्यक्रम की सराहना की और इस विषय पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. सचिन परव, जॉइंट सेक्रेटरी, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (मेडिकल विंग) ने नशा मुक्ति, आत्मबल और राजयोग ध्यान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अभिभावक, शिक्षक, समाजसेवी और युवा मिलकर यह संकल्प लें कि यमुनानगर जिला नशा मुक्ति का आदर्श जिला बने।

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, जगाधरी सोनिया रोहिल्ला ने किया। अभियान का संचालन राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (मेडिकल विंग) एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने किया। इस अवसर पर महासचिव विशाल गर्ग, सह-सचिव शुभम गौतम, कोषाध्यक्ष शुभम पाल, सविना, पूजा चौहान, विजय कुमार गौतम, विक्रम प्रताप, कंवर भान मेहता, हरदीप सिंह सौकी, अश्वनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed