साढौरा
पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करने के लिये इलाके के सामाजिक संघटनों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। वे मंगलवार को शिव गणपति सेवा मण्डल द्वारा स्थापित की गई शिव गणपति रसोई में एकत्रित हुए नगर के सेवादारों का हौंसला बढ़ाने के लिए मौजूद हुए थे। सेवा मण्डल द्वारा आज नगर के समस्त सेवादारों के सम्मान में दोपहर के भोज का आयोजन किया हुआ था । पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि जरूरतमंद को खाना खिलाना सबसे बड़ी सेवा है। कस्बे के सामाजिक संघटन इस पुनीत कार्य को बड़ी जिम्मेवारी से निभा रहे है। मण्डल अध्यक्ष नरेश बक्शी व संरक्षक मंगतराम सैणी द्वारा पूर्व विधायक बलवंत सिंह,मार्किट कमेटी चैयरमेन बीर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन भसीन, भाजपा मण्डल प्रधान पवन सैनी व सभी सेवादारों का स्वागत किया गया। शिव गणपति रसोई में टीम हेल्पिंग हैंड, टीम हरियाणा विधा मन्दिर, टीम खारा कुआं चोंक समेत अनेको सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे। मण्डल संरक्षक मंगतराम सैणी ने बताया कस्बे के समस्त सेवादार साथी कोरोना योद्धाओं की भूमिका को अच्छे ढ़ंग से निभा रहे है। आयोजको द्वारा पूर्व विधायक बलवंत सिंह,नवीन भसीन व अन्य लोगों को गणेश का स्वरूप व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सचदेव चुघ, सनातन धर्म सभा प्रधान सुधीर कुमार, भारत विकास परिषद कोषाध्यक्ष हरजेश धीमान व हेल्पिंग हैंड के सन्दीप गौरी, विहप नेता करनैल राणा समेत अन्य संस्थाओ के सदस्य मौजूद रहे।