फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress staged a protest against the arrest of Rahul and Priyanka Gandhi.

Yamuna Nagar News: राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Congress staged a protest against the arrest of Rahul and Priyanka Gandhi.
जगाधरी में पत्रकारवार्ता करते इंटक के प्रदेशाध्यक्ष अमित यादव। प्रवक्ता - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंटक के प्रदेशाध्यक्ष अमित यादव की अगुवाई में मंगलवार को जगाधरी स्थित जिला शहरी कांग्रेस कार्यालय में ग्रामीण और शहरी इकाई की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही करार दिया।
पत्रकारों से बातचीत में अमित यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले वर्षों में चुनाव में धांधली को लेकर जो सवाल उठाए थे, वे अब सही साबित हो रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के मददगार के रूप में काम करने का आरोप लगाया। 8 अक्तूबर को वोट चोरी के विरोध में पैदल मार्च निकाला जाएगा और जिला सचिवालय पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद अभियान को ब्लॉक स्तर और फिर वार्डों तक ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

--
भाजपा समाज को बांटने का प्रयास कर रही : गुर्जर
कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर और जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटने और जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। नरपाल सिंह ने किसानों की समस्याएं उठाते हुए कहा कि किसान कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं और उन्हें फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा। इस अवसर पर रमन त्यागी, श्याम सुंदर बतरा, मोहन गुर्जर, प्रो. राय सिंह गुर्जर, रविंद्र बबलू, हरभजन सिंह संधू, प्यारे लाल, राजकुमार त्यागी और मोनिका डूमरा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed