{"_id":"65bd636dd7d3a1ec780a3c74","slug":"conductors-bag-kept-in-haryana-city-bus-stolen-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113369-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हरियाणा सिटी बस में रखा कंडक्टर का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हरियाणा सिटी बस में रखा कंडक्टर का बैग चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में शुरू हुई हरियाणा सिटी बस में रखा कंडक्टर का बैग चोरी हो गया। बैग में टिकटें व पांच हजार रुपये थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छप्पर क्षेत्र के सारन गांव निवासी सुभाष सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 जनवरी से शहर में शुरू हुई हरियाणा सिटी बस में कंडक्टर का कार्य कर रहा है। शाम करीब पौने सात बजे उन्होंने बस को जगाधरी बस स्टैंड में खड़ा किया था। उसने अपना बैग बस में ही रखा था। बैग में टिकटें व लगभग पांच हजार रुपये थे। बैग बस में रखकर वह बस स्टैंड में बने कंपनी के कार्यालय में चला गया था। करीब 30 मिनट बाद जब वह वापस आया तो बस में रखा उसका बैग गायब था। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति बस से उसका बैग चोरी करके ले गया। उसने आसपास बैग की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
वीजा सेंटर से ऐसी व बैंटरे चोरी, गो चरांद की जमीन से काटे 12 पेड़
बिलासपुर। सलेमपुर बांगर निवासी रुपिन्द्र ने बताया कि वह उसने बिलासपुर में यूनियन बैंक के पास प्रॉमिस वीजा के नाम से आईलेट्स व पीटीई का सेंटर खोला हुआ है। रोज की तरह शाम को वह सेंटर बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह सेंटर पहुंचा तो पिछले दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। वहां से दो ऐसी, दो बैंटरे व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, क्षेत्र के कोटड़ा खास गांव से गौ चरांद की जमीन में लगे कीकर व शीशम के 12 पेड़ अज्ञात ने काट कर चोरी कर लिए। पुलिस ने बीडीपीओ विजयंत नेहरा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, गांधी नगर की इंद्रलोक स्ट्रीट निवासी अजय कुमार ने बताया कि रोज की तरह रात को वह परिवार सदस्यों के साथ सो गया था। सुबह जब वे उठे तो घर के आंगन में रखे दो गैस सिलिंडर चोरी थे।