{"_id":"5eb50b478ebc3e9069551027","slug":"complaint-to-mayor-for-cleaning-the-drain-in-purana-hamida125","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुराना हमीदा नाले की सफाई को मेयर से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना हमीदा नाले की सफाई को मेयर से शिकायत
विज्ञापन
मेयर को दी गई शिकायत दिखाते क्षेत्रवासी।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
वार्ड नंबर 13 के पुराना हमीदा वासियों ने नगर निगम मेयर को नाले की सफाई करवाने के संबंध में शिकायत दी। शिकायतकर्ता आबाद खान, इकराम, चमन अहमद, पवन कुमार, शकील, सोनी, मेराज रहमानी, बृजभान ने बताया कि पुराना हमीदा, नजीर टोके वाली गली, नजदीक पुलिस चौकी हमीदा के आसपास उनके घरों के साथ से 10 से 12 फुट चौड़ा नाला निकलता है। जिसमें काफी कूड़ा करकट व गंदगी जमा है। बरसात के दिनों में पानी ओवरफ्लो होकर उनके मकानों की नींव को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों से एक बार भी इस नाले की सफाई नहीं की गई है। नाले में गंदगी होने की वजह से काफी मक्खी, मच्छर और अन्य जहरीले जीव-जंतु पनप रहे हैं। इन दिनों गर्मी के मौसम में बीमारी फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि बदबू के कारण लोगों का अपने घरों में रहना भी दुश्वार हो गया है। कई लोगों को तो सांस लेने में भी कठिनाई होने लगी है। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में कई बार नगर निगम अधिकारी व कर्मचारियों को शिकायत दे चुके हैं। समाचार पत्र में मुद्दा उठने के बाद एक बार चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर मौके का निरीक्षण करके गए थे। मौके का निरीक्षण करते समय उन्होंने नाले की सफाई करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक नाले की सफाई नहीं करवाई गई। उन्होंने नगर निगम मेयर मदन चौहान से अपील की की शीघ्र अति शीघ्र नाले की सफाई करवाई जाए। अन्यथा लोगों को गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वही इस संबंध में जब नगर निगम मेयर मदन चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही शिकायतकर्ताओं की समस्या का हल किया जाएगा, नाले की सफाई करवा दी जाएगी।
घरों के साथ से गुजर रहा नाला।
- फोटो : AMAR UJALA
घरों के साथ से गुजर रहा नाला।