फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Complaint Sent to Chief Secretary Following Failure to Recover Funds

Yamuna Nagar News: रिकवरी न होने पर मुख्य सचिव को भेजी शिकायत

Tue, 05 May 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Complaint Sent to Chief Secretary Following Failure to Recover Funds
मुख्य सचिव को भेजी ​शिकायत को दिखाते बिमल कुमार। संवाद - फोटो : श्रावस्ती में कोयले की भट्ठी पर खाद्य पदार्थ बनाता कारीगर।
व्यासपुर। ग्राम पंचायत मलिकपुर बांगर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और करीब सवा करोड़ रुपये की लंबित रिकवरी नहीं करने पर व्यासपुर की कृष्णा कॉलोनी निवासी बिमल कुमार ने मुख्य सचिव और सीएम विंडो पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि अधिकारी जानबूझ कर मामले को दबाने में लगे हैं। इसलिए कई बार शिकायत करने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

बिमल कुमार ने मुख्य सचिव को भेजी शिकायत में कहा कि वर्ष 2010 से 2016 तक के पंचायत कार्यकाल में हुए आडिट में भारी वित्तीय गड़बड़ियां सामने आई थीं। लोकल ऑडिट विभाग और प्रधान महालेखाकार द्वारा की गई जांच में लाखों रुपये के भुगतान पर आपत्ति जताई गई थी और करीब सवा करोड़ रुपये की रिकवरी तय की गई थी। इसके बावजूद सरपंच और ग्राम सचिव से रिकवरी नही की गई। बीडीपीओ छछरौली कार्तिक चौहान ने बताया मुख्यालय से रिकवरी या अन्य कार्रवाई के कोई आदेश नहीं है। मुख्यालय से जो भी आदेश होंगे उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed