{"_id":"68c313a426fe24ff910b0721","slug":"compensation-sought-at-rs-1-lakh-per-acre-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143669-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक लाख रुपये प्रति एकड़ मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक लाख रुपये प्रति एकड़ मांगा मुआवजा
Thu, 11 Sep 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना के नेतृत्व में वीरवार को किसान जिला सचिवालय पर पहुंचे। किसानों ने बाढ़ व बारिश से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ को मांगपत्र सौंपा। किसानों ने अपनी समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।
संजू गुंदियाना ने एसडीएम को बताया कि रादौर के नकुंभ गांव में कृषि योग्य भूमि फसलों सहित यमुना नदी में कटाव के कारण समा गई है। उन किसानों के लिए उचित मुआवजे का प्रावधान किया जाए। अभी सरकार ने जो मुआवजा सात से 15 हजार रुपये तक देने की घोषणा की है वह नाकाफी है। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और मुआवजा न के बराबर दिया जा रहा है। इसलिए इस पर गंभीरता से विचार किया जाए।
गांव की तकरीबन 200 एकड़ भूमि जिसमें खड़ी फसल, पॉपुलर, गन्ना, ट्यूबवेल, बिजली के कनेक्शन और मकान सब यमुना नदी में समा गए हैं। बाढ़ के कारण जो ट्यूबवेल कनेक्शन यमुना नदी में बह गए हैं उनको किसान की दूसरी भूमि में बदला जाए। यमुना नदी से जो कटाव हुआ है उसकी रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। भूमि कटाव से करीब 50 किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। जिन किसानों का ज्यादा नुकसान हुआ है, उनके बैंक लोन माफ किए जाएं।
विज्ञापन
साथ ही किसानों का ट्यूबवेल व घरों का बिजली बिल माफ किया जाए। किसानों ने कहा कि नकुंभ कृषि मंत्री के क्षेत्र का गांव है, लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी गांव में जायजा लेने तक नहीं गया। किसानों ने मांग की है कि कम से कम एक लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। मौके पर भाकियू निदेशक मंदीप रोड छप्पर, प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल, जिला सचिव विक्रांत ससौली, जगाधरी ब्लाक प्रधान पम्मी, कृष्ण पाल, अश्वनी शर्मा, साहब सिंह, जयपाल, अशोक, प्रदीप, रणधीर, जयपाल, मेहर सिंह, कर्ण मौजूद रहे।