फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Woman misdeed by man in Yamunanagar

यमुनानगर: पीएचसी के मेडिकल स्टोर में सहकर्मी ने किया महिला से दुष्कर्म

Sun, 07 Nov 2021 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Nov 2021 12:51 AM IST
सार

यमुनानगर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला का ही सहकर्मी है, जिसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी ने ताला लगाकर पहले गेट बंद किया और उसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Woman misdeed by man in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमुनानगर के बुड़िया थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के मेडिकल स्टोर में महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला कर्मी ने पीएचसी में ही काम करने वाले एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी कर्मी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करती है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-झज्जर: डीएपी खाद की किल्लत दूर करने के लिए आज लगेगा रैक, सात जिलों को होगी आपूर्ति
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में अजीत नाम का युवक भी उसके साथ काम करता है। वह तीन नवंबर को दोपहर करीब सवा एक बजे मेडिकल स्टोर में दवाइयां लगा रही थी। इस दौरान वहां पर आरोपी अजीत भी आ गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी अजीत उसे जबरन मेडिकल स्टोर के अंदर ले गया और अंदर से ताला लगा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती गलत कार्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ तनाव मुक्त होंगी छात्राएं

आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह घबरा गई। उसने घर जाकर आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। आरोपी अजीत पर दुष्कर्म सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

आरोपी अजीत भी अस्पताल में ही काम करता है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
-शीलावंती, महिला थाना प्रभारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed