{"_id":"694c4abca46a80e3600d9880","slug":"cold-winter-business-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148735-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ठंड की ठंडा पड़ा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ठंड की ठंडा पड़ा कारोबार
Thu, 25 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
सर्दी के चलते सुनसान पड़ा पुराने सहारनपुर बाजार। संवाद
यमुनानगर। ठंड और घने कोहरे ने बाजारों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सुबह और शाम तापमान में लगातार गिरावट के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसका सीधा असर शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों की दुकानों तक देखने को मिल रहा है।
आम दिनों में जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है। ठंड के लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। वहीं शाम ढलते ही ठंड बढ़ने के कारण बाजार जल्दी बंद होने लगे हैं। इससे खासकर छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक नहीं आने से रोजाना की आमदनी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
कपड़ा, जूते-चप्पल, सब्जी और दैनिक जरूरतों से जुड़ी दुकानों पर भी बिक्री में गिरावट आई है। व्यापारियों के अनुसार ठंड बढ़ने के साथ ही करीब 30 प्रतिशत तक कारोबार में नुकसान हो चुका है। पहले जहां देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रहती थी, वहीं अब अंधेरा होते ही दुकानें बंद होने लगी हैं। इसका असर न केवल व्यापार पर बल्कि बाजार की रौनक पर भी साफ दिखाई दे रहा है। रेहड़ी-पटरी लगाने वालों का कहना है कि सुबह ग्राहक न के बराबर आ रहे हैं, जिससे कई बार बिना बिक्री के ही लौटना पड़ता है। वहीं दुकानदारों को किराया, बिजली और कर्मचारियों का खर्च निकालना भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
ठंड से बिक्री हुई कम
सेंदा नमक का कारोबार करने वाले व्यापारी महेंद्र मित्तल ने बताया कि ठंड का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। ठंड बढ़ने से बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे बिक्री में गिरावट आई है और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
ठंड से कम आ रहे ग्राहक
मैदा का होलसेल कारोबार करने वाले संजय मित्तल ने कहा कि कड़ाके की ठंड का उनकी दुकानदारी पर करीब 20 प्रतिशत तक असर पड़ा है। ठंड और कोहरे के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं, जिससे थोक व्यापार की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम में सुधार होने के बाद ही हालात सामान्य हो सकते हैं। फिलहाल ठंड और कोहरे के कारण बाजारों की रफ्तार थमी हुई है।
ट्रांसपोर्ट पर 13 प्रतिशत असर
अशोका ट्रांसपोर्ट के संचालक अश्वनी मोंगा का कहना है कि फिलहाल ठंड का ट्रांसपोर्ट कारोबार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है, लेकिन करीब 15 प्रतिशत तक ही प्रभाव देखा जा रहा है। यदि आने वाले दिनों में घना कोहरा बढ़ा तो ट्रांसपोर्ट पर गहरा असर पड़ सकता है। क्योंकि यमुनानगर से बड़ी संख्या में ट्रक जम्मू, हिमाचल और पंजाब की ओर माल लाने और ले जाने के लिए जाते हैं, ऐसे में दृश्यता कम होने पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।