फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying got less ration stock

Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग को कम मिला राशन का स्टॉक

Thu, 06 Apr 2023 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Apr 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
CM Flying got less ration stock
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को जिले में चार राशन डिपो पर छापामारी की। तीन डिपो पर तो राशन का स्टॉक ठीक मिला। वहीं गांव दूधला के डिपो पर कई क्विंटल आटा, गेहूं व चीनी कम मिला। सीएम फ्लाइंग टीम की तरफ से थाना सदर यमुनानगर में डिपो संचालक के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम ने इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में चार डिपो पर जांच की। जांच करने आए सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार व जय कुमार ने बताया कि टीम सबसे पहले दामला में राशन के डिपो पर पहुंची। इसके बाद कुंजल, रेतगढ़ व दूधला में डिपो की जांच की। इस दौरान दामला, कुंजल, रेतगढ़ के डिपो में स्टॉक ठीक मिला। दूधला में मोहम्मद आसिम के डिपो पर राशन का रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया। वहां पर सैकड़ों क्विंटल राशन लोगों को दिया ही नहीं गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उसे नोटिस दिया गया था कि उपभोक्ताओं को राशन दे। बुधवार को चेकिंग में राशन बटा हुआ नहीं मिला, जिसके बाद सदर थाना यमुनानगर में मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह ने बताया कि दूधला में दो डिपो की पीओएस मशीन संचालक के डिपो से अटैच थी। इनमें से एक मशीन में 93 किलोग्राम आटा, पांच क्विंटल 56 किलोग्राम चीनी व 13 क्विंटल 70 किलोग्राम गेहूं कम मिला। वहीं दूसरी मशीन में 29 क्विंटल 99 किलोग्राम आटा, 10 क्विंटल 52 किलोग्राम चीनी व 54 क्विंटल 93 किलोग्राम गेहूं कम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह राशन लोगों तक पहुंचा ही नहीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि लोग जब भी राशन लेने के लिए आते थे तो डिपो संचालक हर बार कोई न कोई बहाना बना देता था। सरकारी राशन को खुर्दबुर्द करने के आरोप में थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने डिपो संचालक पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस की ओर से मामले की पूरी पड़ताल करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed