{"_id":"6504c34ceeb928f3160cf804","slug":"clerks-celebrated-black-day-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-5744-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लिपिकों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लिपिकों ने मनाया काला दिवस
Sat, 16 Sep 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
रादौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रादौर में शुक्रवार को लिपिकों ने संगठन के जिला अध्यक्ष विकास जैन की अध्यक्षता में काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान गौरव कुमार, सतीश कुमार, सतीश सैनी, महेश कुमार, उमेश शर्मा, संदीप सैनी, विकाश जैन ने बताया कि हिसार में हुई क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक के निर्णय अनुसार जिले के सभी विभागों के लिपिक वर्ग ने काले कपड़े व काले बिल्ले लगाकर काला व चेतावनी दिवस मनाया।
उन्होंने बताया कि लिपिक प्रदेश सरकार से 35400 रुपये बेसिक पे की मांग में 42 दिनों से शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जब भी लिपिकों की मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बैठक हुई, तब आश्वासन दिया गया कि लिपिकों के वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा। यही घोषणा 2014 व 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में निहित थी। आरोप है कि 15 अगस्त को सरकार ने कर्मचारियों के धरने को छल से खत्म कराया। अब कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि जब तक उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती, तब तक हर माह की 15 तारीख को ब्लैक डे व चेतावनी दिवस के रूप में काले कपड़े व काले बिल्ले लगाकर मनाया जाएगा।
-- -- -