फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Class VII students will be able to apply till April 25

सातवीं कक्षा के छात्र 25 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Class VII students will be able to apply till April 25
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज (आरआइएमसी) देहरादून के शैक्षणिक सत्र जनवरी-2023 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सातवीं कक्षा पास या पढ़ रहे छात्र- छात्राएं चार जून को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए अपने आवेदन 25 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे। ये जानकारी उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि आरआइएमसी देहरादून में दाखिले के लिए आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्र के एक सेट के लिए सामान्य जाति के उम्मीदवार को 600 रुपये, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवार को 555 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए गए हैं। ऑफलाइन भुगतान करने वाले आवेदक को कमांडेंट राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून के नाम से डिमांड ड्राफ्ट बनवाने उपरांत उसे ‘राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून (उत्तराखंड) के पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा भेजना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदक अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता हस्तलिखित रूप से अंग्रेजी में पोस्टल पिन कोड और फोन नंबर के साथ लिखकर भेजें। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार को जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजनी होगी। आवेदन भेजने की पूरी जानकारी विवरण पुस्तिका में प्रदान की गई है। वहीं राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज से प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। बाजार से मिलने वाले या फोटो कॉपी अथवा बिना होलोग्राम के आवेदन पत्र की मान्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि चार जून को होने वाली लिखित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ही बौद्धिक ज्ञान व व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार में बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के स्थान, समय की सूचना सितंबर 2022 के पहले सप्ताह में दी जाएगी। अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2023 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी अभ्यार्थी का जन्म दो जनवरी 2010 से पहले और एक जुलाई 2011 के बाद का नहीं होना चाहिए। प्रवेश के समय अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा सातवीं में पढ़ रहा हो या पास कर चुका हो। आवेदक को अपने आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट आकार की फोटो। जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम, ग्राम पंचायत से), जाति प्रमाण पत्र। प्रधानाचार्य की ओर से प्रमाणित वर्तमान कक्षा में अध्ययन का मूल रूप से फोटो सत्यापित प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। इसके साथ साथ आवेदक को आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवार का आधार कार्ड जमा करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed