फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

नागल पट्टी गांव में घुसा तेंदुए ने कुत्ते के दो बच्चों को मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Yamuna Nagar
छछरौली। नागल पट्टी गांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुए ने गांव में घुसकर कुत्ते के दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण द्वारा तेंदुए को ललकारने के बाद वह पास के खेतों में छिप गया। सूचना मिलने पर वन्य जीव प्राणी विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बीते 20 दिनों में यह तीसरा मामला है। जब इस तरह तेंदुए ने आबादी में घुसकर हमला किया है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

ग्रामीण कुर्बान, मेहरबान, इरफान, सादिक, रमजान व रियासत ने बताया कि यह तेंदुआ पिछले 20 दिनों से खिजराबाद क्षेत्र में घूम रहा है, जिसने बीते 15 अप्रैल को खिजराबाद के पास खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। किसान पर हमला करने के बाद तेंदुआ खेतों में कहीं छिप गया था, जिसे तलाश करने में वन्य जीव प्राणी विभाग ने 1 दिन और 1 रात सर्च अभियान चलाया। उसके बावजूद भी तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। उसके बाद 29 अप्रैल को इस तेंदुए ने खिजरी गांव में भेड़ों के बाड़े में हमला कर भेड़ को मौत के घाट उतारा था। ग्रामीणों का कहना है कि इसी तरह नागल पट्टी गांव में भी तेंदुए ने गांव में घुसकर हमला किया है, जिसमें एक घर में दो कुत्ते के पिल्ले को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तेंदुए के मुंह खून लग गया है। इसी वजह से यह बार-बार आबादी की तरफ लौट कर आ रहा है। इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस तेंदुए की वजह से खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और छोटे बच्चों की जान पर बन गई है। यह उन पर किसी भी समय हमला कर सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- 20 दिनों से आबादी क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ
ग्रामीणों का कहना है कि यह वन्य जीव प्राणी विभाग की लापरवाही का ही नतीजा है। पिछले 20 दिनों से तेंदुए द्वारा आबादी क्षेत्र में एक के बाद एक हमले हो रहे हैं और वन्य जीव प्राणी विभाग के कर्मचारी इस तेंदुए को एक जगह से दूसरी जगह खदेड़ कर अपनी ड्यूटी पूरी कर लेते हैं और कुछ दिन के बाद तेंदुआ दोबारा आबादी में घुसकर हमला कर देता है। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में घूम रहे इस तेंदुए को पिंजरा लेकर रेस्क्यू कर आबादी से दूर छोड़ा जाए। ताकि तेंदुआ आबादी में ना घुसे और ग्रामीण सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए की सूचना उनको मिली थी। तेंदुए के एक जगह रुकने के दो कारण हो सकते हैं या तो तेंदुए ने वहां पर कोई बड़ा शिकार मारा हुआ है या फिर मादा तेंदुआ है, जिसने वहीं आसपास बच्चे दे रखे हो। इन्हीं दो कारणों से तेंदुआ तीन चार किलोमीटर के दायरे में ही घूमता नजर आता है। इसके बारे में जांच की जा रही है और जल्द ही पिंजरा मंगवा कर तेंदुए को रेस्क्यू करा कर नेशनल पार्क कलेसर में छोड़ दिया जाएगा।
- शिव सिंह रावत, डीएफओ, वन्य जीव प्राणी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed