फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   City submerged due to rain, youth dies due to drowning, Yamunanagar

बारिश से शहर जलमग्न, डूबने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
City submerged due to rain, youth dies due to drowning, Yamunanagar
बारिश से सिविल अस्पताल में भरा से होकर गुजरते लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश से बुधवार को शहर की गलियां व सड़कें नदियां बन गई। वहीं बारिश के पानी में डूबने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा शहर के चांदपुर क्षेत्र स्थित शंकर स्कूल के पास हुआ। युवक रात भर पानी में पड़ा रहा, सुबह लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर युवक की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान गांव दुसानी निवासी 25 वर्षीय वेदप्रकाश के रूप में हुई है। युवक की मौत से लोगों में भारी रोष है।
गांधी नगर पुलिस को दी गई सूचना में गांव दुसानी निवासी विवेक ने बताया कि वेदप्रकाश उसके साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित इरॉल एक्सपोर्ट फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार को भी वे रात की पाली में काम पर आए थे। तड़के वेदप्रकाश के पेट में दर्द होने लगा। इस पर वह दवा लेने गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा और सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि शंकर स्कूल के साथ गली में बारिश के कारण काफी पानी भरा था। इस दौरान वेदप्रकाश जब वहां से गुजरा तो उसकी बाइक का पहिया नाले में पड़ गया। इससे वह मुंह के बल पानी में गिर गया। उसे पथरी की शिकायत थी और जानकारी के अनुसार वह दर्द की दवा लेने ही निकला था।
विज्ञापन

इस दौरान हादसे में चोट और पहले से ही दर्द के कारण वह बेसुध हो गया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। वेदप्रकाश अविवाहित था और फैक्टरी में काम करता था। परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हुआ जलभराव
बारिश के कारण शहर जलमग्न हो गया। शहर की ऐसी कोई गली नहीं बची, जहां पानी न भरा हो। दर्जनों कालोनियों के घरों में पानी घुस गया। शहर की लाजपत नगर, विजय कालोनी, पुराना हमीदा की खड्डा कालोनी, जोड़िया, कांसापुर, विष्णुनगर, जोगिंद्रनगर, ससौली, चांदपुर, नेशनल हाईवे, बस स्टैंड, मॉडल टाउन, खालसा कॉलेज, दशमेश कालोनी, गोल्डन पुरी, चूना भट्टी, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन, छोटी लाइन, बैंक कॉलोनी, सरोजनी कालोनी, प्रोफेसर कालोनी, करतारपुरा, मुंडा माजरा, प्रह्लादपुरी, चिट्टा मंदिर सहित जगाधरी की सिविल लाइन, दुर्गा गार्डन, छोटी लाइन, रेलवे बाजार, देवी भवन बाजार, खेड़ा बाजार, रूपनगर, काली माता मंदिर, जड़ौदा गेट, हनुमान गेट, गौरी शंकर मंदिर सहित तमाम कालोनियों में पानी घरों में घुस गया।
जय सिटी में भरा तीन फीट पानी
शहर की जय सिटी कालोनी में तीन से चार फीट पानी जमा हो गया। सुबह लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी ने लोगों की सुध नहीं ली। मांगेराम, सुरेश कुमार, प्रदीप, अनिल, चिंट्टू ने बताया कि कालोनी में निकासी को लेकर वे कई बार प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं। परंतु कभी इस पर ध्यान नहीं दिया।
सिविल अस्पताल बना तालाब
इस दौरान सिविल अस्पताल कीचड़ का तालाब सा नजर आया। अस्पताल की इमारत अभी निर्माणाधीन है। ऐसे में यहां मिट्टी व रास्ता कच्चा है। मंगलवार रात से हो रही बारिश के बाद यहां दो फीट तक पानी जमा हो गया। इस दौरान लोगों को यहां से गुजरने में भारी परेशानी हुई। कई लोग कीचड़ के कारण यहां फिसल गए।

यहां हुई इतनी बारिश
जिले मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक भारी बारिश हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर जगाधरी में 101 एमएम दर्ज की गई। रादौर में 66 एमएम, सरस्वतीनगर में 47 एमएम, छछरौली में 42 एमएम, साढौरा में 35 एमएम, प्रतापनगर में 24 एमएएम बारिश हुई। सबसे कम बारिश बिलासपुर में 23 एमएम दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed