{"_id":"6438638cfc01b030d003d6d7","slug":"chowkidar-murder-case-disclosed-entered-the-godown-and-carried-out-the-crime-yamuna-nagar-news-c-18-1-90721-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चौकीदार मर्डर केस का खुलासा, गोदाम में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चौकीदार मर्डर केस का खुलासा, गोदाम में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन
अपराध शाखा टू की टीम ने 10 अप्रैल को हुई चौकीदार रवि कश्यप की हत्या के मामले से आखिरकार पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ठुनकारी लाल उर्फ सन्नी उर्फ मिरिंडा को गिरफ्तार किया है। जोकि जगाधरी की विशाल कॉलोनी नजदीक हरमिलाप मंदिर का रहने वाला है।हत्यारोपी ने चौकीदार पर हमला करने के बाद रुपये के अलावा उससे मोबाइल भी लूट लिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे उसे रिमांड पर लिया गया। अब पुलिस रिमांड में आरोपी से पूछताछ करेगी।
यह जानकारी एसपी मोहित हांडा ने पत्रकारवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विहार कॉलोनी निवासी आकाश गोयल शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी जोगिंद्र विहार जगाधरी में बबीता इंटरप्राइजेज के नाम से एसिड केमिकल की ट्रेडिंग फर्म है। वहां पर उसने दफ्तर व गोदाम बनाया हुआ है। वहां पर केमिकल के ड्रम कैनी व टंकी रखी रहती है। दिन में काम करके वह ताला लगा कर कर आ जाते हैं और रात को शाम आठ से सुबह आठ बजे तक चौकीदार रवि कश्यप कमरे में आकर सोता और गोदाम की देखरेख करता था।
नौ अप्रैल को शाम को वह गेट का ताला लगाकर घर चला गया और उसके बाद रवि आकर गोदाम में आकर सो गया। जब 10 अप्रैल को सुबह नाै बजे अपने गोदाम पर आया तो उसने देखा कि रवि कश्यप घायल अवस्था में बेसुध हालत में चारपाई पर लेटा हुआ था। जिसको तुरंत जगाधरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने इसको चंडीगढ़ का रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान रवि कुमार की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस वारदात के दौरान मृतक रवि कुमार का मोबाइल फोन व उसके दफ्तर में में रखे रुपये गायब थे।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते यह मामला अपराध शाखा -2 को सौंपा गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की सहायता व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ठुनकारी लाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसने यह वारदात उसने पैसे लूटने की नियत से की थी।रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया सामान बरामद किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 13 अप्रैल को अपराध शाखा -2 की टीम को सूचना मिली थी कि नंदू गैंग दिल्ली के दो गुर्गे अमन व अरमान जिला झज्जर जोकि पहले भी संगीन मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। जो सचिन पंडित व सुमित्र राणा के द्वारा उपलब्ध कराई गई मोटरसाइकिल पर बिना नंबर प्लेट व अवैध हथियार के साथ हत्या की सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने के लिए हाईवे से होते हुए आएंगे। सूचना मिलते ही टीम ने सुडैल मोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जिन को रोककर उनका नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम अमन व अरमान दोनों सगे भाई बताया। इनकी तलाशी लेने पर आरोपी अमन की जेब से एक देसी पिस्टल 32 बोर व पांच कारतूस बरामद हुए व अरमान की जेब से एक देसी कट्टा व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि यह अवैध असला व बाइक उनको सचिन पंडित व सुमित राणा के कहने पर उसके गैंग व परिवार के सदस्यों ने अपनी दुश्मनी के चलते फर्कपुर में किसी की हत्या करवाने के लिए उपलब्ध करवाए थे। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उन्हें 5 लाख रुपये सुपारी के मिलनी थी।