{"_id":"60f879548ebc3e6d7e04997d","slug":"children-can-get-help-by-dialing-1098-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl77287693","type":"story","status":"publish","title_hn":"1098 डायल कर बच्चे ले सकते हैं मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1098 डायल कर बच्चे ले सकते हैं मदद
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे और चाइल्ड लाइन के अधिकारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बच्चों व किशोरों को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए चाइल्ड लाइन की ओर से बुधवार को कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम आजाद नगर की गली नंबर पांच में हुआ। चाइल्ड लाइन की टीम ने गली में पहुंचकर सभी को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बच्चों संबंधी किसी प्रकार की भी सहायता के लिए 1098 नंबर डॉयल किया जा सकता है।
चाइल्ड लाइन समंवयक शैफाली ने कहा कि टोल फ्री 1098 नंबर 24 घंटे काम करता है। जिससे अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे, मानसिक वशारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह, बाल श्रम, छेड़छाड़ व शारीरिक शोषण संबंधी शिकायत की जा सकती है। शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा और पीड़ित को सहायता दी जाएगी। उन्हें बताया कि इ छेड़छाड़ का विरोध न करने से यह यौन शोषण तक पहुंच जाएगा। अब बाल शारीरिक शोषण के मामलों में भारी वृद्धि हुई है। ऐसा जागरूकता की कमी और सहायता न मिल पाने के कारण हो रहा है। यदि समय पर सहायता मिल जाए तो इस पर रोक लगाई जा सकती है।
चाइल्ड लाइन 1098 टोल फ्री तुरंत सहायता मुहैया करवाई जाती है। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य जानकी प्रसाद ने कोरोना बचाव को लेकर सभी को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सभी को सरकार की नियमावली का पालन करना चाहिए। सभी योग्य लाभार्थियों को कोरोना बचाव का टीकाकरण करवाना चाहिए। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि किसी भी बच्चे के साथ हो रहे अन्याय व अत्यार के टोल फ्री नंबर पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान चाइल्ड लाइन टीम सदस्य सुमित शर्मा, हन्नी तोमर, शशि वासन, जानकी प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।