फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   child dead in road accident

कैंटर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Sun, 27 Oct 2013 12:31 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 27 Oct 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
साढौरा रोड पर गांव रटौली में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची रेत से
विज्ञापन
भरे कैंटर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक पर मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया।

जानकारी के अनुसार साढौरा क्षेत्र के गांव रटौली में मोहम्मद सराफत का डेरा है। जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार देर शाम उनकी तीन वर्षीय बेटी मिस्बाह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान साढौरा की ओर जा रहे रेत से भरे कैंटर ने उसे अपनी चपेट में लिया।

 बताया जा रहा है कि कैंटर चालक उस समय मोबाइल पर बात कर रहा था। इससे कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेल रही बच्ची को कुचलता हुआ निकल गया।

 हादसे के कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। वारदात के कुछ ही देर बाद मौके पर राहगीरों और परिजनों की भीड़ लग गई। बच्ची के शव को देख परिजन भड़क गए और मार्ग पर जमकर बवाल किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया। देर शाम पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया। चालक की पहचान कनीपला निवासी कर्म सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया।

जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी बलजीत सिंह का कहना है कि कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। शनिवार को आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed