{"_id":"629bbf64db1942736b3e3aae","slug":"cheyaraparsan-kee-dagar-nahin-aasaan-daavedaaree-mein-aath-ke-naam-yamuna-nagar-news-knl110487220","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर महिला से किया दुष्कर्म, नाबालिग बेटी से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू की नोक पर महिला से किया दुष्कर्म, नाबालिग बेटी से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। मायके रह रही महिला ने अपने पति के जानकार पर चाकू की नोक पर धमकाकर दुष्कर्म करने और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी ससुराल में जाकर उसकी और बेटी की बदनामी की। उसने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले सहारनपुर के एक गांव में हुई थी। करीब दो साल पहले उसका अपने पति के साथ मनमुटाव हो गया था। जिसके बाद से वह अपने बच्चों के साथ मायके रहने लगी। एक दिन उसका पति अपने जानकार के साथ उसके मायके उसे लेने के लिए आया। तब उसके मायके वालों ने उसे कुछ दिनों बाद भेजने की बात की। जिसपर उसका पति वापस चला गया। उसके जाने के कुछ दिन बाद सहारनपुर से अनिल नाम का व्यक्ति उसके घर आया। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने उससे कहा कि उसे उसके पति ने उससे बात करने के लिए भेजा है। इस दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर अपनी जेब से चाकू निकालकर दिखाया। आरोप है कि इसके बाद उसने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद फिर आरोपी उसके मायके आया और चाकू की नोक पर फिर से उसके साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध बनाए। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने पर आरोपी ने सहारनपुर जाकर उसके पति को उसके बारे में भड़काया। कुछ दिन पहले जब वह राशन लेने सहारनपुर गई तो उसे वहां के लोगों ने बताया कि आरोपी अनिल ने उसे व उसकी बेटी को यहां बदनाम किया हुआ है। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी।
जांच अधिकारी एएसआई सुषमा रानी का कहना है कि आरोपी सहारनपुर के गोपाल नगर निवासी अनिल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।