{"_id":"661f1b347fe2d6caf204ff06","slug":"cheated-woman-of-rs-985-thousand-by-pretending-to-be-her-husbands-friend-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117493-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पति का दोस्त बन महिला से ठगे 98.5 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पति का दोस्त बन महिला से ठगे 98.5 हजार रुपये
विज्ञापन
पति का दोस्त बन महिला से ठगे 98.5 हजार रुपये
उषा कॉलोनी निवासी ज्योति की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पति का दोस्त बनकर रुपये भेजने के नाम पर उषा वाली गली जगाधरी निवासी ज्योति शर्मा से साइबर ठग ने 98.5 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में ज्योति शर्मा ने बताया कि उसके पति मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। गत 25 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसके पति का दोस्त बोल रहा है। उसने उसके पति के 10 हजार रुपये देने हैं। उसके पति का गूगल पे अकाउंट नहीं चल रहा है, इसलिए उसके पति ने आपका फोन नंबर देकर 10 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा है। इसके बाद आरोपी ने उसे कहा कि उसने उसके अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। इसके बाद आरोपी ने उसके पास 20 हजार रुपये भेजने का मैसेज भेजा। आरोपी ने उसे कहा कि 20 हजार रुपये उसके पास गलती से भेज दिए गए हैं। वह पैसे उसे वापस कर दे। जब वह पैसे वापस करने लगी तो गूगल पे से 20 हजार रुपये ट्रांसफर नहीं हो पाए। उसने आरोपी को कहा कि पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं तो आरोपी ने थोड़े-थोड़े पैसे ट्रांसफर करने को कहा। इस प्रकार आरोपी ने उसे बातों में उलझा कर अलग-अलग करके साढ़े 98 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उसे आरोपी पर शक हुआ तो आरोपी ने फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी को फोन नहीं लगा। उसने मामले की सूचना साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।