फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Challans of three bullet drivers for bursting firecrackers, one confiscated

पटाखे बजाने पर तीन बुलेट चालकों के चालान, एक को किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Challans of three bullet drivers for bursting firecrackers, one confiscated
यातायात पुलिस ने वीरवार शाम को बुलेट से पटाखा बजाने वालों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 20 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान किए। सबसे ज्यादा सख्ती पटाखे छोड़ रहे बुलेट चालकों पर की गई। तीन बुलेट चालकों के चालान कर एक बुलेट को जब्त भी किया गया।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे। सड़क पर घूम रहे कई बुलेट चालकों को पकड़ा। उन्होंने स्वयं बुलेट के पटाखे बजाकर देखे। बताया कि उन्होंने यातायात प्रभारी की कमान संभालते ही ट्रिपल राइडिंग करने वालों को चेतावनी दी थी। अपील की थी कि हाई सिक्योरिटी प्लेट जरूर लगवाएं। इसके अलावा जो लोग बुलेट के पटाखे बजाकर शहरवासियों को परेशान कर रहे थे, उन्हें भी समझाया गया था। अब उन्होंने सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार को कार्रवाई करते हुए उन्होंने तीन बुलेट के चालान किए गए और एक को जब्त किया। बताया कि चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक आवास से थोड़ा आगे सुविधा मॉल व रेस्टोरेंट्स के कारण यातायात संचालन की दिक्कत आ रही है। खासकर शाम के समय यहां जाम लग जाता है। जल्द ही यहां सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो वाहनों को जब्त किया जाएगा। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जब भी आप अपने बच्चों के साथ वाहन पर जाएं तो यातायात नियमों की अनदेखी ना करें बल्कि उन्हें भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed