{"_id":"671c2002637fb44e49040244","slug":"chain-snatched-from-womans-neck-pushed-away-and-ran-away-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127470-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला के गले से चेन लूटी, धक्का देकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला के गले से चेन लूटी, धक्का देकर हुए फरार
विज्ञापन
यमुनानगर। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को एक महिला के गले से चेन लूट ली। महिला ने चेन बचाने का प्रयास किया तो बदमाश उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गए। जिससे वह बेहोश हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात थाना जगाधरी सदर क्षेत्र के बूड़िया गेट चौकी क्षेत्र में हुई।
खारवन गांव निवासी शुभम ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर पर आए थे। उसकी मां और ताई बाजार में किसी काम के लिए गई थी। वीरवार को बाजार से जब वह वापस आ रही थी तो सरस्वती कॉलोनी के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवक उसकी मां के गले से चेन लूट कर ले गए। युवकों ने उसकी मां को धक्का दिया। जिससे वह नीचे गिर गई और बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले में स्नेचिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ने से लोगों में आक्रोश है।