{"_id":"64cff066c93d2d0ac10108a7","slug":"cc-road-will-be-built-from-pairs-to-vishwakarma-chowk-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-3591-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जोड़ियों से विश्वकर्मा चौक तक बनेेगा सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जोड़ियों से विश्वकर्मा चौक तक बनेेगा सीसी रोड
Mon, 07 Aug 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
अभी जोड़ियों से विश्वकर्मा चौक तक दोनों ओर हाईवे पर गड्ढे, जलभराव व कीचड़ के हालात से दो चार हो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जोड़ियों से विश्वकर्मा चौक तक दोनों ओर सीसी (सीमेंट-कंकरीट) रोड का काम शुरू होने वाला है। इसका टेंडर लेने वाली हिसार की फर्म ने जोड़ियों में मिक्सचर प्लांट लगा दिया है।
निर्माण के चलते हाईवे के उक्त हिस्से यातायात बाधित रह सकता है, पर सीसी रोड बनने पर वर्षों पुरानी गड्ढों, जलभराव और कीचड़ जैसी परेशानियों से यहां दूसरे जिलों और राज्यों के ट्रैफिक को राहत होगी।
बता दें कि स्टेट हाईवे का विश्वकर्मा चौक से जोड़ियों तक 2.18 किमी. हिस्सा (नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी) क्षेत्र में लगता है, जो जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इस पर जगह-जगह दो से चार इंच तक गहरे और एक से चार फीट तक चौड़े गड्ढे हैं। ये हालात एक दशक से हैं, क्योंकि रोड यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और सहारनपुर को जोड़ता है और विश्वकर्मा चौक से जोड़ियों के बीच मार्ग के दोनों ओर रिहायशी कॉलोनियों के अलावा प्लाई और अन्य कई औद्योगिक इकाइयां हैं, जिससे 24 घंटे भारी और अन्य वाहनों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
इसके साथ ही यहां पानी निकासी के प्रबंध भी अधूरे हैं, जिससे रोड पर बिना बारिश भी जलभराव हो जाता है। इसी वजह से अभी तक तारकोल-बजरी से तैयार रोड अधिक टिक नहीं पाईं। ये देख पीडब्ल्यूडी ने यहां तारकोल-बजरी के बजाय सीसी रोड बनाने का निर्णय लिया। जिसके लिए 7.43 करोड़ एस्टीमेट बनाया। इस पर विभाग की मंजूरी बाद टेंडर किया। इसमें हिसार की फर्म को वर्क अलॉट हुआ, जिसने काम लगाने को साइट पर मिक्सचर प्लांट लगा दिया है। सुपरवाइजर के मुताबिक जल्द अन्य मशीने आने वाली है, तब यह काम शुरू कर देंगे।
प्रयास है जल्द यह कार्य शुरू कराया जाए और गुणवत्ता पूर्वक इसे समय से पूरा कराया जाए। कार्य में कहीं कमी या परेशानी न हो, इसलिए यह पूरी निगरानी में किया जाएगा।- नवीन खत्री, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।