{"_id":"645e6b7df057a0af660b77c3","slug":"cbse-12th-result-89-and-10th-91-percent-in-yamunanagar-of-haryana-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result: 12वीं का 89 तो दसवीं का 91 प्रतिशत रहा परिणाम, 10वीं में कीर्ति ने बनाया कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result: 12वीं का 89 तो दसवीं का 91 प्रतिशत रहा परिणाम, 10वीं में कीर्ति ने बनाया कीर्तिमान
Fri, 12 May 2023 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 12 May 2023 10:08 PM IST
सार
हरियाणा के यमुनानगर में दोनों कक्षाओं में जिले के करीब 14 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। विषयों में अंक जानने की विद्यार्थियों में होड़ लगी रही। विद्यार्थियों ने एक दूजे का फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन
कीर्ति अपने परिवार के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सीबीएसई ने शुक्रवार को दसवीं व 12वीं का एक साथ परिणाम जारी कर दिया। सुबह जहां 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया है। वहीं दोपहर में दसवीं का परिणाम जारी किया। परिणाम जारी होने के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। विद्यार्थियों ने स्कूल में अध्यापकों व स्टाफ सदस्यों के साथ परिणाम देखा। इस दौरान स्कूलों में जश्न का माहौल रहा।
इस बार दसवीं व 12वीं के साढ़े 13 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिला समन्वयक विजय कौशिक ने बताया कि इस बार दसवीं के कुल 7010 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 6720 रही।
इस दौरान लगभग सभी स्कूलों का परिणाम औसतन बेहतर रहा। हर बार की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कों की अपेक्षा लड़कियां ने बेहतर अंक प्राप्त किए। लगभग हर स्कूल में टॉप लड़की ही रही।
विज्ञापन
वहीं परिणाम आने के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। विद्यार्थियों ने स्कूल पहुंचकर अध्यापकों के साथ उत्तीर्ण होने की खुशी मनाई। अध्यापकों, अभिभावकों ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी।
पूरा दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। वहीं जिला टॉपर के स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। इस बार सीबीएसई का परिणाम पिछले साल की अपेक्षा कम रहा। पिछले साल दसवीं व 12वीं का औसत परिणाम 93 व 95 प्रतिशत रहा।
जबकि इस बार 12वीं का परिणाम 89 प्रतिशत और दसवीं का परिणाम 91 प्रतिशत रहा। इस दौरान दसवीं की छात्रा कीर्ति शर्मा ने सर्वाधिक 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। यदि जिले के की बात की जाए तो सभी स्कूलों का परिणाम ठीक रहा। ऐसे में स्कूल प्रबंधन, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों में खुशी व उत्साह है।
10वीं में कीर्ति ने बनाया कीर्तिमान, अर्जित किए 99.4 अंक
गांव देवधर निवासी कीर्ति शर्मा ने दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में कीर्तिमान बनाया है। कीर्ति शर्मा गुर्जर कन्या विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा है। उसने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कीर्ति ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के बाद उसने ऑनलाइन पढ़ाई की है।
घर आकर यू-ट्यूब की मदद से ऑनलाइन पढ़ाई करती थी। कीर्ति की माता पंकज शर्मा देवधर स्कूल में इतिहास की अध्यापिका हैं, जबकि पिता भूषण शास्त्री संस्कृत के विद्वान हैं। उसने बताया कि परीक्षा के दौरान उसने विवाह समारोह सहित अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में भी उपस्थिति से परहेज किया।
कीर्ति शर्मा के अंक

- हिंदी 99
- साइंस 99
- सोशल साइंस 99
- आईटी 100
- संस्कृत 100