{"_id":"64f0efde09226e7b8d0d8f34","slug":"caught-two-youths-running-away-after-snatching-mobile-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-4906-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों दबोचा
विज्ञापन
गांव शादीपुर के नजदीक रैंबो प्लाईवुड फैक्टरी के नजदीक मोबाइल पर बात कर रहे प्रवासी मजदूर से बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया। जब आरोपी बाइक पर बैठकर भागने लगे तो बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वहां मौजूद लोगों ने दो आरोपी युवकों को पकड़ लिया जबकि एक युवक मौके से भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने पकड़े आरोपी युवकों की धुनाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों से मोबाइल बरामद कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव कानझड़ा निवासी मेंहदी हसन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव शादीपुर स्थित रैंबो प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। वह फैक्टरी के पास बने क्वार्टर में रहता है। बुधवार को वह फैक्टरी के बाहर खड़े होकर अपने घर मोबाइल से बात कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक आए और उसका मोबाइल झपट लिया। जब यह आरोपी भागने लगे तो उनकी बाइक स्लिप होकर गिर पड़ी। इतने में उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्र हुए। इनमें से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। जबकि एक फरार हो गया। पकड़े युवकों की लोगों ने धुनाई की। धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार छीना हुआ मोबाइल बरामद किया। आरोपियों की पहचान सहारनपुर के शाहजहांपुर निवासी शुभम व गांव हुसैनपुर निवासी मोहम्मद जावेद अली के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह का कहना है कि फरार तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।