{"_id":"5f8897fa8ebc3e3b4b419802","slug":"case-enter-yamuna-nagar-news-knl476921173","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने वालों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग करने वालों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर रोहित गोयल के घर पर 10 अक्तूबर की रात को फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पहले मामले में केवल फायरिंग व आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। यह रंगदारी मांगने का बताया जा रहा है। पुलिस ने अब मामले में 307 की धारा बढ़ाई है।
गाधरी की अमर विहार कॉलोनी में कार सवार बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर रोहित गोयल के घर पर रात 12 बजे गोलियां दागी । छह राउंड फायर वहां पर बदमाश कर फरार हो गए । बताया जा रहा है कि बदमाशों की पिस्टल में जब गोलियां खत्म हो गई तो वे वहां से भागे। घटना के बाद परिवार ने तुरंत सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी । रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई थी । पुलिस को मौके से पांच खाली खोल और एक जिंदा राउंड मिला था। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया था । यह मामला भी फिरौती मांगने का निकला । परिवार से 27 सितम्बर को व्हाट्सप कॉल करके पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद सात अक्टूबर को चार व्हाट्सअप कॉल किए गए। प्रॉपर्टी डीलर ने जब फ़ोन उठाया तो फिरौती मांगी गई। इसी के चलते अब गोलियां चलाई गई। तब शहर जगाधरी पुलिस ने धारा-285 और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया था। अब इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा 307 भी बढ़ा की गई है।
प्रॉपर्टी डीलर के परिवार को डर है कि कहीं उन पर दोबारा हमला न हो जाए। प्रोपर्टी डीलर का पिता करियाना की दुकान चलाता है। प्रोपर्टी डीलर रोहित गोयल ने बताया कि कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं लिया था और धमकी दी कि अगर उन्हें पांच लाख दे दो, नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा । तब वे उस बात को हल्के में ले गए और उन्होंने इसको लेकर कोई शिकायत भी पुलिस को नहीं दी थी । शनिवार रात 12 बजे परिवार सोने की तैयारी कर रहा था । तभी उनके मकान पर गोलियां चली । दो गोलियां खिड़की को चीरते हुए कमरे तक आई । इसमें वे डर गए । कुछ देर बाद बदमाश वहां से फरार हो गए । उनके अनुसार बदमाश कार में आए थे । बदमाश दो या तीन थे । क्योंकि एक बदमाश कार को स्टार्ट कर रखे हुए था और शायद दो ने नीचे उतकर कर गोलियां चलाई । उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि गोलियां किस ने चलाई और फिरौती के लिए कॉल करने वाला कौन था।
विज्ञापन
एसएचओ राकेश राणा ने मामले में पहले फायरिंग व आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। अब मामले में हत्या के प्रयास की धारा इजाद की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। जल्द से जल्द उन्हें गिरफ़्तार किया जाएगा।