फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against head constable for rape and blackmail

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने में हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस

Mon, 07 Aug 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case against head constable for rape and blackmail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल पर महिला ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति ड्राइवर है। वह खुद प्राइवेट नौकरी करती है। सितंबर-2022 में छछरौली थाना क्षेत्र में दो समुदायों में विवादित जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था। तब आरोपी कांस्टेबल संदीप कुमार की ड्यूटी वहां लगी थी। इस दौरान आरोपी ने एक-दो बार उनके घर से पीने के लिए पानी मांगा था। इस दौरान उसने कोई भी समस्या होने पर हर संभव मदद का झांसा दिया था। बातों में आरोपी ने भरोसे में लेकर महिला का मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद अक्सर फोन करने लगा। आरोप है कि सितंबर माह में ही एक दिन अचानक संदीप उनके घर पहुंचा। तब महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे और पति गाड़ी चलाने गया था। इस दौरान संदीप ने घर में घुसते ही दरवाजा बंद कर लिया। जब उसने विरोध किया तो उसने पिस्टल तान दी। धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह नंबर बदल कर फोन करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब महिला ने संदीप का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया तो आरोपी एक दिन उसके आफिस पहुंच गया। इस दौरान उसने फोन नहीं उठाने पर नशा तस्करी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद एक दिन आरोपी उसे जबरन हथिनीकुंड बैराज के पास स्थित होटल में ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अक्सर ब्लैकमेल करने लगा।

तंग आकर उसने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी कुरुक्षेत्र के गांव खैरी निवासी संदीप कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed