फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car riders robbed 50 thousand rupees, Yamunanagar

कार सवारों ने पीटकर छीने 50 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Car riders robbed 50 thousand rupees, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। खंड के गांव बूटगढ़ के समीप कार सवार पांच लोगों से शराब ठेकेदार के साझीदार से मारपीट कर 50 हजार 80 रुपये छीन लिए। थाना बिलासपुर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव कूपरी निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि वह शराब के ठेकेदार रविंद्र सिंह के साथ मिलकर काम करता है। वह मंगलवार शाम लगभग साढे़ सात बजे गांव मछरौली के शराब के ठेके से बाइक पर अपने गांव कपूरी खुर्द जा रहा था। उसके पास 50 हजार 80 रुपये थे। गांव बूटगढ़ मार्ग पर जसपाल के डेरे के समीप पीछे से आई एक कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह अपनी मोटरसाइकिल सहित सड़क किनारे धान के खेत में गिर गया।
विज्ञापन

कार से गांव मलिकपुर बांगर निवासी चेतन राणा, ककडौनी निवासी आशु, मुलाना निवासी योगेश, गांव जटेडी निवासी दीनू अपने दो अन्य साथियों के साथ उतरे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से 50 हजार 80 रुपये निकाल लिए। युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने डर के कारण पास में स्थित जसपाल के डेरे में जाकर छिप कर जान बचाई। इसके बाद फोन के माध्यम से अपने साझीदार रविन्द्र सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जगदीप सिंह की शिकायत पर पांचों युवकों के खिलाफ मारपीट, छीना झपटी समेत विभिन्न धारओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed