फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Can't stop taking bath in the canal, 25 died in 40 days

नहर में नहाने से नहीं रहे मान, 40 दिन में 25 की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Can't stop taking bath in the canal, 25 died in 40 days
Can't stop taking bath in the canal, 25 died in 40 days - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। गर्मी से सुकून पाने के लिए युवा पश्चिमी यमुना नहर की तरफ खिंचे चले जा रहे हैं। यहां लगाए गए चेतावनी बोर्ड का युवाओं पर कोई असर नहीं दिख रहा। वे नहाने के लिए नहर में छलांग लगा रहे हैं। युवाओं की यही लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है। पिछले 40 दिन में 25 से अधिक लोगों की जान डूबने से जा चुकी है। हालांकि प्रशासन ने नहर व नदियों में नहाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बावजूद इसके शहर के बीच से निकल रही पश्चिमी यमुना नहर व यमुना नदी में युवा व किशोर नहा रहे हैं। उधर, प्रशासन द्वारा केवल नहर में नहाने पर पाबंदी संबंधित बोर्ड लगाकर इतिश्री की हुई है।
विज्ञापन

जिले से यह निकल रही नदी और नहर
बता दें जिले में यमुना नदी, पश्चिमी यमुना नहर, सोमनदी व दादूपुर नलवी नहर निकलती है। पश्चिमी यमुना नहर शहर के बीच से होती हुई निकलती है। जिसमें सबसे अधिक लोग नहाने के लिए जाते हैं। गर्मियों के दिनों में पश्चिमी यमुना नहर के बूड़िया पुल, अमादलपुर पुल, फतेहपुर पुल के पास, दड़वा घाट, चिट्टा मंदिर, बाड़ी माजरा, यमुना घाट, हमीदा हेड व दादूपुर हेड के पास नहाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। सबसे अधिक हादसे भी इन्हीं जगहों पर होते हैं। बुड़िया पुल से लेकर चिट्टा मंदिर तक आठ घाट बने हुए है। वहीं, चिट्टा मंदिर से हमीदा हेड तक नौ घाट बने हुए हैं। जहां पर सुबह 11 बजे से लेकर शाम छह बजे के बीच युवा नहाते हैं। सबसे अधिक डूबने की घटनाएं दादूपुर हेड व हमीदा हेड के पास होती हैं।
विज्ञापन

हाल ही में नहर में डूबने से हुईं घटनाएं
- तीन मई को मुसिंबल निवासी राजेश कुमार की फतेहपुर पुल के पास नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
- 10 मई को बुड़िया के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाते हुए रविश नाम का युवक डूबा।
- 13 मई को यमुना नदी में गांव कमालपुर टापू के पास नहाते समय 20 वर्षीय अभिषेक व 17 वर्षीय जाहिद की डूबने से मौत।
- 15 मई को बुड़िया में पश्चिमी यमुना नहर में नहाते हुए पांच युवकों पर हमला कर दिया गया। जिससे वह बचने की कोशिश में डूब गए थे। कई दिन बाद उनके शव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 28 मई को दादूपुर हेड के पास नहर में नहाते समय मांडखेड़ी निवासी 19 वर्षीय तुषार डूब गया।
- पांच जून को हमीदा हेड के पास पश्चिमी यमुना नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय 19 वर्षीय आकाश डूब गया।
- छह जून को सहारनपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में वीडियो बनाने के लिए दौरान गहराई पहुंच गया चेतन, नहर में डूबा।
- छह जून को गांव कांजनू में पश्चिमी यमुना नहर में युवक डूब गया था। उसका कुछ दिन बाद शव मिला था।
- नौ जून को यमुना नदी के लालछप्पर घाट पर दो सगे भाई डूब गए थे।
- 11 जून को दादूपुर हेड पर दोस्तों के साथ घूमने आए छछरौली निवासी बिल्लू (38) की नहाते हुए नहर में डूबने से मौत हो गई थी।
इसको लेकर प्रशासन काफी गंभीर है। जहां-जहां पर युवा अधिक नहाने के लिए जाते हैं उन जगहों को चिह्नित किया जा रहा है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों इसके लिए जगह-जगह पर सूचना पट भी लगाए जाएंगे।
-पार्थ गुप्ता, डीसी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed