फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Called upon farmers to united for a long fight

लंबी लड़ाई के लिए किसानों से एकजुट होने का किया आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Called upon farmers to united for a long fight
भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को अनाजमंडी बिलासपुर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जबकि विभिन्न जिलों से कई किसान नेताओं ने भी इस दौरान शिरकत की। टिकैत ने इस दौरान किसानों से लंबी लड़ाई के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों को धोखा देकर कृषि कानूनों को पास करवाया है। उनके अनुसार भाकियू का घाड़ क्षेत्र के साथ पिछले तीन दशकों से लगाव रहा है। जब घाड़ क्षेत्र में सूखा पड़ता था तो संघर्ष के बाद नहरों को खोदवाया गया है। घाड़ क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है, जो हिमाचल, हरियाणा व उत्तर प्रदेश को भी जोड़ता है।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि अब बच्चों के खेलने के स्टेडियम भी बेचने की तैयारी की जा रही है। ऐसा हुआ तो गरीब परिवार का बच्चा निजी स्टेडियम में फीस का भुगतान करके खेलों की तैयारी करेंगे। किसानों ने सर्दी, गर्मी व बरसात की परवाह किए बिना आंदोलन में सहभागिता निभाई है। आंदोलन में किसान की जीत देश की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि किसान संगठित व एक होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करें। किसान महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने पर धन्यवाद किया। युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि अगर सरकार किसान कानूनों को लेकर दोबारा विचार नहीं करती है तो मजबूरन सख्त रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर दलजीत सिंह, संजू गुदियाना, भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद नाजिम, गजन सिंह, कमल गुर्जर, सतपाल, कर्ण, कामिल हसन, मोहन इत्यादि किसान नेता मौजूद रहे।
बॉक्स
चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ताओं को नहीं मिला महापंचायत में प्रवेश
महापंचायत में शामिल होने के लिए सुबह से ही किसान अपने ट्रैक्टरों, ट्राली, कारों, मोटरसाइकिलों व अन्य वाहनों पर सवार होकर पहुंचने शुरू हो गए थे। हालांकि महापंचायत में चढू़नी ग्रुप के अधिकतर पदाधिकारियों ने दूरी बनाएं रखी। चढू़नी गुट का ब्लाक स्तरीय नेता महापंचायत के स्थल बाहर खड़े रहे। वह अंदर आने के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन ड्यूटी पर तैनात वालंटियर ने प्रवेश नहीं करने दिया। इसके साथ महापंचायत स्थल पर लगाए गए बैनर पर गुरनाम सिंह चढूनी आदि के फोटो नहीं थे। वहीं राकेश टिकैत के आने पर कई किसान उनका हाथ पकड़ कर चूमने लगे। एक किसान की तो आंखें भर आई और टिकैत से मिलकर रोने लगा।

टिकैत को सिरोपा, तलवार देकर सम्मानित किया
राकेश टिकैत को बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी जगजीत सिंह जीत ने सिरोपा व तलवार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने राकेश टिकैत को कहा कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, क्योंकि वह पूरे देश के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसान का बच्चा-बच्चा उनका कर्जदार है कि वह किसान को बचाने में लगे हुए हैं जब तक तीनों कानूनों को सरकार वापस नहीं लेती, यह आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह इस आंदोलन में किसानों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed