फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Businessmen in panic due to extortion threats

Yamuna Nagar News: रंगदारी की धमकियों से दहशत में कारोबारी

Fri, 30 May 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Businessmen in panic due to extortion threats
यमुनानगर। जिले में शराब के ठेकों पर अपना वर्चस्व जमाने के लिए गैंगस्टरों की एंट्री हो चुकी है। गैंगस्टर कभी कॉल कर रंगदारी मांग रहे तो कभी शराब के ठेकों की बोली लगाने से पीछे हटने को शराब ठेके पर फायरिंग करवा शराब कारोबारियों में अपना खौफ पैदा करने में लगे हैं। वहीं, पुलिस इन मामलों में शामिल लोगों का सुराग तक नहीं लगा पा रही है। जिले में मंगलवार को हुई फायरिंग की घटना से शराब कारोबारियों में काफी दहशत है। वे डरे हुए हैं शराब के ठेकों पर बोली लगाएं या नहीं। वे एसपी से मिलकर उन्हें सुरक्षा देने की मांग कर रहे। हालांकि पुलिस ने ठेकेदारों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। लेकिन पुलिस के लिए गैंगस्टरों तक पहुंच पाना चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन

15 मई को व्यासपुर के फ्लाइंग कलर आइलेट सेंटर पर एक युवक ने अंदर घुस कर दहशत फैलाने के लिए 14 राउंड की फायरिंग की थी। इस घटना को 15 दिन बीत चुके है, इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर एक लाख रुपये का नाम भी घोषित किया हुआ है। यमुनानगर पुलिस इस मामले में एक भी आरोपी नहीं पकड़ पाई, किंतु मोहाली पुलिस उसी रात को पंजाबी सिंगर पिंकी धारीवाल के घर पर हुई फायरिंग के मामले में यमुनानगर से अंकित राणा के नाम के युवक को गिरफ्तार यमुनानगर पुलिस की नाक के नीचे अपने साथ ले गई। इस मामले में गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

-----------

शराब के ठेके पर हुई थी फायरिंग, हाथ खाली
मंगलवार 27 मई को गोबिंदपुरी रोड स्थित शराब ठेके पर युवक द्वारा 12 राउंड की फायरिंग करने के मामले में भी यमुनानगर पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि आरोपी आराम से इस वारदात को अंजाम देकर ओझल हो गया। पुलिस का दावा है इस कार्य के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। यहां फायरिंग करने वाले युवक ने ठेके के अंदर पांच पर्चियां फाड़ कर फैंकी थी जिसमें बंबीहा गैंग और कौशल चौधरी का नाम लिखा है। ऐसे में पुलिस की गिरफ्त से फायरिंग करने का आरोपी युवक फरार है। वहीं उधर, गैंगस्टर काला राणा भी शराब कारोबारियों में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए सक्रिय हो चुका है। यानी जिले में एक साथ दो गैंग की एंट्री हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिस शराब के ठेके पर हमला हो चुका है वह शराब ठेकेदार बृजपाल के नाम पर है। गैंगस्टर काला राणा की तरफ से इन्हें धमकी दी जा चुकी है। वहीं तीन नवंबर 2023 की रात को भी खेड़ी लक्खा सिंह स्थित शराब ठेके पर फायरिंग हुई थी। इसके अलावा एचएस लिक्कर्स के मालिकों को नोनी राणा एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी जिसके बाद 11 मार्च काे इसी गोदाम पर बाइक सवार बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मांगी गई दो करोड़ रुपये की रंगदारी
शहर के हिन्दुस्तान मोटर्स के कारोबारी से विदेशी नंबर से संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस को दिए बयानों में कारोबारी ने बताया कि वह अपने शोरूम में बैठा हुआ था। तभी उनके मोबाइल पर एक कुख्यात अपराधी ने विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की। लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी भरा मैसेज भेजकर दो करोड़ रुपये की मांग की। रुपये न देने पर बदमाश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में भी पुलिस को अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है।

------------
वर्जन
सभी वारदातों को सुलझाने के लिए हमारी टीम कार्य कर रही है। शराब के ठेकेदारों को घबराने की जरूरत नहीं, पुलिस उनके साथ है। हर प्रकार का सहयोग उन्हें दिया जाएगा।
-सुरेंद्र भौरिया, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed