फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Businessmen expressed doubts about GST

Yamuna Nagar News: कारोबारियों ने जीएसटी पर बताए संशय

Fri, 26 Sep 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 02:11 AM IST
सार

जगाधरी में जिला कराधान एवं आबकारी विभाग द्वारा जीएसटी दरों में बदलाव पर व्यापारियों के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापारियों ने नई दरों को लेकर सवाल पूछे और समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Businessmen expressed doubts about GST
लोगों को संबो​धित करते पूर्व मंत्री कंवरपाल। डीआईपीआरओ

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






जगाधरी। व्यापारियों को नई जीएसटी स्लैब की जानकारी देने और इसका लाभ बताने के लिए उद्देश्य से जिला कराधान एवं आबकारी विभाग की ओर से संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में शहर के कारोबारियों व व्यापारियों को बुलाया गया था। कारोबारियों ने जीएसटी को लेकर संशय व सवाल अधिकारियों से साझा किए।
कार्यक्रम में व्यापारियों व कारोबारियों ने जीएसटी संबंधी विभिन्न सवाल किए। कार्यक्रम में जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी अदितेंद्र सिंह तक्षक मुख्य वक्ता रहे। वहीं, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे। डीईटीसी अदितेंद्र सिंह तक्षक ने कहा कि व्यापारी जीएसटी दरों में बदलाव का अधिक से अधिक लाभ आम जनता को दिलवाना सुनिश्चित करें, ताकि हर कोई इससे लाभांवित हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग की तरफ से व्यापारी वर्ग को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। व्यापारियों के साथ लोगों को भी जीएसटी के कम रेटों के बारे में विस्तृत बताया जाएगा। इससे जीएसटी से होने वाले लाभों को खरीदार तक आसानी से पहुंचाया जा सके। बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी संबंधित कुछ समस्याएं डीईटीसी अदितेंद्र सिंह तक्षक के समक्ष रखीं। उन्होंने आश्वासन दिया इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हाल ही में जीएसटी दरों में भारी कटौती करके सरकार ने हर वर्ग को राहत दी है। कार्यक्रम में संयोजक गिरीश पुरी, सह-संयोजक शिवकुमार कांबोज, सह-संयोजक व्यास गोयल, भारत गर्ग, अश्वनी, अध्यक्ष मनोज गुप्ता, चेयरमैन विपुल गर्ग, चेयरमैन राकेश त्यागी, कृष्ण सिंगला, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed