फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bus service start for chandigarh to yamunanagar

चंडीगढ़ के लिए सीटीयू की एसी बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
bus service start for chandigarh to yamunanagar
लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा था। अब छूट के बाद परिवहन सेवाएं बहाल होने लगी हैं। इसी कड़ी में दूसरे राज्यों से भी बसों का आगमन शुरू हो गया है। यमुनानगर डिपो पर चंडीगढ़ सीटीयू की एसी बसें आने शुरू हो गई हैं। इसके अलावा पंजाब रोडवेज की बसें भी यमुनानगर आने लगी है। इससे लोगों को पंजाब जाने में आसानी होगी। फिलहाल दो ही बसें यहां आ रही हैं।
विज्ञापन

सीटीयू चंडीगढ़ की दो एसी बसें यमुनानगर डिपो पर आएंगी। इससे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इन दिनों गर्मी के कारण सफर करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में एसी बस से लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह बसें सुबह साढ़े 11 बजे और दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ के लिए मिलेगी। हालांकि प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ के लिए यमुनानगर से हरियाणा रोडवेज की हर आधे घंटे में बस सेवा है। सुबह पांच बजे पहली बस चंडीगढ़ के लिए मिलेगी और आखिरी बस शाम चार बजे होगी। इन 11 घंटों के अंतराल में यमुनानगर डिपो की ओर से कुल 22 बसें चलाई जा रही हैं। वहीं चंडीगढ़ की एसी बसें अतिरिक्त होंगी।
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज की दो बसों का भी संचालन शुरू
यूं तो हरियाणा रोडवेज ने अपनी बसें पंजाब भेजना शुरू नहीं किया है। पंजाब रोडवेज की दो बसें यमुनानगर आना शुरू हो गई हैं। अमृतसर डिपो की इन बसों से पंजाब जाने वालों को भारी राहत मिलेगी। अमृतसर की पहली बस सुबह साढ़े 4 बजे और उसके बाद दोपहर 11 बजकर 40 मिनट पर है। इस बस से अंबाला, राजपुरा, सरहिंद, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर, ब्यास और अमृतसर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यमुनानगर बस अड्डे पर सीटीयू की दो एसी बसें आने लगी हैं। लॉकडाउन के समय से यह बंद थीं। इसके अलावा पंजाब रोडवेज की भी दो बसें आना शुरू हो गई हैं। हालांकि सफर लंबा होने के कारण यह अक्सर कुछ देरी से पहुंचती हैं।
मायाराम, डीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed