फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buildings of government departments which are defaulters of property tax will be sealed

Yamuna Nagar News: संपत्ति कर के बकायेदार सरकारी विभागों के भवन किए जाएंगे सील

Wed, 19 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Buildings of government departments which are defaulters of property tax will be sealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बकाया संपत्ति कर के सरकारी विभागों के अधिकारियों की मंगलवार को निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बैठक ली। निगमायुक्त अधिकारियों को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जल्द से जल्द जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी दी कि यदि प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया तो विभाग के कार्यालय को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र में सरकारी विभागों के विभिन्न भवन हैं। इन पर 10 करोड़ रुपये अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया हैं। नगर निगम की ओर से सरकारी विभागाध्यक्षों को डीओ लेटर जारी कर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। कुछ विभागों नेरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दिया था। कुछ ने उच्च अधिकारियों से टैक्स जमा कराने के लिए बजट की मांग की।
विज्ञापन

वहीं कुछ विभागों की ओर से इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके चलते निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने सरकारी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और उनसे टैक्स जमा कराने बारे अब तक की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। कुछ विभागों के अधिकारियों ने कहा कि उनकी तरफ से उच्च अधिकारियों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को दोबारा पत्र लिखने या अपने बजट से प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए, नहीं तो निगम द्वारा विभाग के भवन को सील कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स निगम की आमदनी का सबसे बड़ा साधन है। जिससे शहर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है। अफसर नगर निगम की आय बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। निगम द्वारा कुछ दिन पहले प्रॉपर्टी टैक्स के एक लाख से अधिक के बकायदारों की प्रॉपर्टी सील की थी। बकाया टैक्स न देने पर अब सरकारी विभागों के भवनों को भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed