फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   brother-in-law accused of raping

विदेश गए व्यक्ति की पत्नी ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
brother-in-law accused of raping
पति के विदेश जाने के बाद अपने दो बच्चें के साथ रह रही एक महिला ने अपने जेठ पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला ने जब इस बारे में अपनी जेठानी, सास व अन्य अपने ससुराल वालों को बताया तो आरोपियों ने उल्टा उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका पति दो साल पहले पुर्तगाल वर्क परमिट पर गया था। जिसके बाद से उसका जेठ ओमेक्स सिटी जगाधरी निवासी बलजिंद्र उस पर गलत नजर रखने लगा। आरोपी मौका मिलते ही उसके साथ गलत हरकतें करता था। विरोध करने पर आरोपी उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। महिला ने बताया कि मई माह के पहले सप्ताह में उसका जेठ अपनी पत्नी के साथ उनके घर पर आया। शाम होने पर वह घर की छत पर लाइट जलाने के लिए गई। उस समय उसकी जेठानी नीचे रसोई में चाय बना रही थी। आरोप है कि इस दौरान उसका जेठ पर उसके पीछे पीछे घर की छत पर आ गया। आरोप है कि वहां पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और छत पर बने कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने जब इस बारे अपनी जेठानी, सास तथा मायके वालों को बताया तो आरोपियों ने उल्टा उसे ही डांटना शुरू कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि इस दौरान उसके जेठ ने उसके पति को इस कदर भड़काया कि उसने विदेश से खर्च भेजना भी बंद कर दिया। आरोपी उसका आरोपी जेठ उसे फोन कर धमका रहा है कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो व फोटो है। यदि उसने इसकी शिकायत किसी को दी तो वह उसे वायरल कर देगा। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद महिला के जेठ, जेठानी, सास, भाई समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed