{"_id":"648624280d469a1f2303a294","slug":"broke-the-glass-of-the-car-stole-the-bag-auto-theft-from-the-street-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-718-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार का शीशा तोड़ बैग चुराया, गली से ऑटो चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार का शीशा तोड़ बैग चुराया, गली से ऑटो चोरी
विज्ञापन
चोरों ने रेलवे स्टेशन के पास कार से बैग चोरी कर लिया। जबकि गोबिंदपुरी से चोरों ने घर के बाहर खड़ा ऑटो चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव जलालाबाद निवासी शहजाद ने बताया कि 10 जून को वह रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदारों को लेने के लिए आया था। जह वह गाडी़ से नीचे उतर कर फल खरीदने लगे तो तभी किसी ने उनकी गाड़ी से किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग के अंदर मोबाइल चार्जर व जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
वहीं, रामपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में गोबिंदपुरी निवासी देवी दयाल ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। रात को वह ऑटो को अपने घर के बाहर गली में खड़ा कर देता था। नौ जून की रात को भी उसने ऑटो गली में खड़ा किया था। 10 जून की सुबह वह बाहर आया तो देखा कि गली में उसका ऑटो नहीं था। काफी तलाश करने के बाद भी ऑटो का कुछ पता नहीं चला। चोरों ने उसका ऑटो चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया।