फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Breach in INLD, ward 11 councilor Sonia won by 96 votes and Azad Sarjeevan won by one vote joined BJP

इनेलो में सेंध, 96 वोट से जीती वार्ड 11 पार्षद सोनिया व एक वोट से जीते आजाद सरजीवन ने थामा भाजपा का दामन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Breach in INLD, ward 11 councilor Sonia won by 96 votes and Azad Sarjeevan won by one vote joined BJP
यमुनानगर। नगर पालिका साढौरा के चुनाव में अपने पार्षद की जीत का इनेलो ने ठीक से जश्न मनाया भी नहीं था कि भाजपा ने उनके खेमे में सेंध लगा दी। वार्ड 11 में 96 वोट से जीतने वाली इनेलो पार्षद सोनिया सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। इसके अलावा एक वोट से जीते वार्ड 13 के आजाद प्रत्याशी सरजीवन कुमार ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

दो पार्षदों के आने से भाजपा का कुनबा बढ़ गया है। अब भाजपा के पास सात पार्षद हो गए हैं। अब नगर पालिका सदन में कोई भी एजेंडा पास कराने के लिए भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत हो गया है। दोनों पार्षदों ने कहा कि वह अपने वार्डों का ज्यादा से ज्यादा विकास चाहते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि इनेलो से जीतीं सोनिया और आजाद प्रत्याशी सरजीवन ने भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थामा। पार्टी में शामिल हुए सभी पार्षदों और उनके साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। भाजपा को सढौरा में ज्यादा से ज्यादा मजबूत किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक बलवंत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुमत जैन, नगरपालिका चेयरमैन शालिनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार, मोनू शर्मा और कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed