{"_id":"611c14838ebc3e42a867f3bf","slug":"boy-boy-to-all-brothers-love-you-the-student-hanged-himself-by-putting-status-on-whatsapp-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl802245115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉय-बॉय सब भाइयों को, लव यू....वाट्सअप पर स्टेट्स डालकर फंदे पर लटक गया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉय-बॉय सब भाइयों को, लव यू....वाट्सअप पर स्टेट्स डालकर फंदे पर लटक गया छात्र
विज्ञापन
कमल की फाइल फोटो।
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में मंगलवार को दोपहर में 11वीं कक्षा के छात्र 16 वर्षीय कमल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले कमल ने फेसबुक पर स्टेट्स डाला, जिसमें लिखा कि बॉय-बॉय सब भाइयों को, लव यू। इस स्टेट्स को देख कर जब उसके दोस्त व बहन घर पहुंचे तो वह कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक के पिता रतन सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके पास दो बेटे व दो बेटी हैं। कमल सबसे छोटा बेटा था। वह 11 वीं का छात्र था। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उसका चंडीगढ़ सहित अन्य जगह से इलाज चल रहा था। पिता के अनुसार मंगलवार को रोजाना की तरह वह काम पर गया था। घर पर उसकी बेटी और छोटा बेटा कमल थे।
बेटी ने बताया कि दोपहर के समय वह किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान कमल ने फंदे से लटककर जान दे दी। इससे पहले उसने सोशल मीडिया पर स्टेट्स अपडेट किया, जिसमें लिखा कि बॉय-बॉय सब भाइयों को, लव यू। इसे देखकर दोस्त और बहन घर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बहन के अनुसार जाने से पहले उसने कमल के साथ कोल्ड्रिंग पी थी। तब उसके व्यवहार से ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि वह ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा।
विज्ञापन
स्टेट्स देख हैरान रह गए दोस्त
कमल के दोस्तों ने बताया कि वह वाट्सअप और फेसबुक पर कमल के साथ जुड़े हैं। मंगलवार को दोपहर उन्होंने कमल का स्टेट्स देखा तो वे हैरान रह गए। वे कमल केघर पहुंचे तो वे फंदे से लटका मिला।
मृतक के पिता ने कमल के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है, जिससे मौत की वजह पता चल पाए। मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। -सोमेश कुमार, प्रभारी, थाना फर्कपुर।