{"_id":"622a57ca5c5c4c6e1d11d9d1","slug":"bjp-workers-played-holi-aap-workers-distributed-laddus-silence-prevailed-at-congress-office-yamuna-nagar-news-knl101490557","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने खेली होली तो आप कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, कांग्रेस कार्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने खेली होली तो आप कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, कांग्रेस कार्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश, मणिपुर, गोवा व उत्तराखंड में भाजपा का फूल खिलने पर भाजपाइयों ने ढोल की थाप पर नाचकर रंगों से होली खेली। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी जितने पर आप के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी मनाई और शहर में लड्डू बांटे, जबकि कांग्रेस कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।
उधर, मेयर हाउस पर नगर निगम मेयर मदन चौहान ने हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, शिक्षा मंत्री कंवरपाल के पुत्र एवं युवा नेता निश्चल चौधरी व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिठाइयां बांटी और ढोल की थाप पर नाच कर खुशी मनाई। आतिशबाजी व पटाखे बजाकर खूब जश्न मनाया गया। मेयर मदन चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, गोवा व मणिपुर में भाजपा का स्पष्ट बहुमत आया है। पंजाब में भी भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। वहां की जनता बधाई की पात्र है। चारों प्रांतों में भाजपा की प्रचंड जीत दर्ज हुई है। यह विकास की जीत है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की नीतियों पर मोहर लगाई है। जनता ने भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए विकास पर मोहर लगाई। वहीं हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमैन रोजी आनंद मलिक ने भी लड्डू बांटकर भाजपा की जीत की खुशी मनाई।
रादौर। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने पर क्षेत्र के आप कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। वहीं रादौर में बुबका चौक व शहीद उधम सिंह धर्मशाला पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश लाल कांबोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर व ढोल बजवाकर खुशी मनाई। वहीं पार्टी के किसान विंग के प्रधान शिवकुमार शास्त्री के एसके रोड पर स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटें और खुशियां मनाई। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नरेशलाल कांबोज, शिवकुमार शास्त्री व सतीश शर्मा धौडंग ने कहा कि पार्टी ने पंजाब में प्रचंड बहुमत लेकर इतिहास रचा है।
विज्ञापन
वहीं बिलासपुर में भाजपाइयों ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर जमकर अपनी खुशी का इजहार किया। मंडल प्रधान चंद्र मोहन कटारिया ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण ही जनता का भरपूर समर्थन चारों राज्यों में मिला है। जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार बनकट ने बताया कि देश में प्रदेश में समान रूप से विकास करवा कर भाजपा ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई नीतियों का अनुसरण विश्व के अनेक देश कर रहे हैं। इस मौके पर अश्विनी मंगला, प्रवेश धीमान, सुमित बक्शी, विजय शांडिल्य, विपिन सिंगला, दाताराम राकेश आदि मौजूद रहे।
चार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के नेतृत्व में लड्डू बांटकर व ढोल बजवाकर खुशियां मनाई और इस रंगों की होली खेली। पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि 4 राज्यों में भाजपा को मिली जीत से साबित हो गया कि जनता ने मोदी व योगी की नीतियों पर मोहर लगाने का काम किया है। उत्तरप्रदेश में कोई भी मुख्यमंत्री दोबारा नहीं बन पाया था। लेकिन अबकी बार योगी आदित्यनाथ ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलवाकर दोबारा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, विनोद सिंगला, मुकेश अरोड़ा मक्की, राजकुमार शर्मा, डॉ. बिमल गर्ग, देवकीनंदन शर्मा, भगवत दयाल कटारिया, अशोक गुंबर, जगदीश मेहता जठलाना, पृथ्वी सिंह भागुमाजरा, सुरेंद्र चिम्मा, मास्टर कृष्ण लाल आदि मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त से साढौरा भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। उप्र में योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ होता देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया है। भाजपा पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों में सरकार बन रही है। जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है। यह भाजपा के सुशासन व विकास का मुद्दा है। भाजपा के जनप्रतिनिधि खरे उतरे हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला विस्तारक मेहर चंद, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, सुमंत जैन, मंडल महामंत्री वीरेंद्र गर्ग, नरेश बक्शी, नवीन भसीन, प्रेम भसीन, पंकज चुघ, प्रदीप सैनी, कुलवंत सैनी आदि मौजूद रहे।