फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP leader distributed mask and hand sanitizers to labourers working in grain market

मंडी में मजदूरों को मास्क और हैंड सेनीटाइजर बांटे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
BJP leader distributed mask and hand sanitizers to labourers working in grain market
अनाज मंडी में मजदूरों को मास्क बांटते हुए - फोटो : AMAR UJALA
छछरौली
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौधरी और ब्लॉक समिति चेयरमैन विरेंद्र चौधरी गुलाबगढ़ ने अनाज मंडी प्रताप नगर में दौरा कर मंडी में की जा रही गेहूं की खरीद व किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में कार्यरत आढती मार्केट बोर्ड कर्मचारी व मजदूरों में मास्क हैंड सेनीटाइजर व साबुन वितरित किए। इस दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि देश में आ रही कोरोना महामारी के चलते हुए हमें कार्य करते समय बहुत सावधानियां बरतनी चाहिए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना चाहिए। मंडी में फसल लेकर आए किसान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी मजदूरों को मास्क अन्य सामान वितरित करते हुए कहा कि कार्य करते समय जो कपड़े वगैरह डाले हुए होते हैं छुट्टी के दौरान उन कपड़ों को भी रोजाना गर्म पानी में धोए और मास्क लगाकर कार्य करें। दिन में जब भी खाना वगैरा इत्यादि खाएं तो साबुन से हाथ अच्छी तरह से धोएं और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि चेहरे पर लगाया गया मास्क कोरोना वायरस से भी बचाता है। वहीं यह मास्क मंडी में कार्य करते समय जो धूल मिट्टी सांस के द्वारा हमारे फेफड़ों तक जा रही है उससे भी बचाव करता है। इसलिए मंडी के कार्य में मास्क पहनना वैसे भी बहुत जरूरी है। इस मौके पर उनके साथ खिजराबाद सरपंच एसोसिएशन प्रधान प्रवीण अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed